The Raja Saab के निर्देशक ने किया प्रभास की फिल्म को लेकर बड़ा दावा, कहा- 1% लोग भी फिल्म से निराश हुए तो घर आकर सवाल कर सकते हैं

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Dec 2025 11:25 AM

विज्ञापन

द राजा साब, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab: प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ के प्री रिलीज इवेंट में डायरेक्टर मारुति ने फैंस से बड़ा वादा किया. उन्होंने कहा अगर फिल्म ने ऑडियंस को 1% भी निराश किया तो उनकी पूरी जिम्मेदारी वह खुद लेंगे. आइए जानते हैं पूरी बात.

विज्ञापन

The Raja Saab: साउथ फिल्म एक्टर प्रभास की आने वाले फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में मुख्य किरदार प्रभास निभा रहे हैं. इसके अलावा मूवी का हिस्सा निधि अग्रवाल, मालविका मोहन, रिद्धि कुमार हैं. फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में डायरेक्टर मारुति ने फैंस को भरोसा दिलाया कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी. डायरेक्टर ने कहा कि टीम ने इस प्रोजेक्ट पर दिल से काम किया है और हर सीन को खास बनाने की कोशिश की गई है.

फैंस से किया खास वादा

इवेंट के दौरान डायरेक्टर ने प्रभास के चाहने वालों से खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि “अगर आप में से 1% लोग भी फिल्म से निराश हैं, चाहे आप रिबेल स्टार के फैन हों या परिवार के सदस्य, तो आप मेरे घर आकर मुझसे सवाल कर सकते हैं – विला नंबर 17, कोल्ला लक्ज़ुरिया, कोंडापुर.”

अलग अंदाज में दिखेंगे प्रभास

डायरेक्टर मारुति ने बताया कि ‘द राजा साब’ में प्रभास एक नए और फ्रेश अंदाज में नजर आएंगे. फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ इमोशन और मजा भी भरपूर होगा. इस फिल्म का जॉनर हॉरर कॉमेडी है. जिसमें हर तरह के ऑडियंस खुद को फिल्म से कनेक्ट कर पाएंगे.

रिलीज को लेकर बढ़ी उम्मीदें

डायरेक्टर के इस मजबूत दावे को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई है. प्रभास के फैंस को अब बेसब्री से रिलीज का इंतजार है. माना जा रहा है कि ‘द राजा साब बॉक्स’ ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

‘द राजा साब’ से मालविका मोहनन का पहला लुक आया सामने

27 दिसंबर को मेकर्स ने ‘द राजा साब’ से मालविका मोहनन का पहला लुक रिलीज किया है. पोस्टर में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत अंदाज में दिखी. उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी है और आंखों पर स्टाइलिश चश्मा लगाया है. बैकग्राउंड में अंधेरा दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Release Date: प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, जानें कब आएगी सिनेमाघरों में

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola