The Diplomat Collection Day 6: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' का छठे दिन हाल हुआ बेहाल, कमाई में इतनी आई गिरावट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Mar 2025 8:08 AM

विज्ञापन

The Diplomat Collection Day 6

The Diplomat Collection Day 6: जॉन अब्राहिम की 'द डिप्लोमैट' के छठे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह का किरदार निभाया है, जो एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बचाकर देश वापस लाता है.

विज्ञापन

The Diplomat Collection Day 6: जॉन अब्राहिम अपनी नई पोलिटिकल-ड्रामा फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर चर्चे में हैं, जो 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म में जॉन अब्राहम के काम की दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स ने खूब सराहना की, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म की हालत खस्ता हो गई है. 50 करोड़ के बजट पर तैयार हुई इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं, दूसरे दिन और तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 4.65 करोड़ का कारोबार किया. जबकि, चौथे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने महज 1.5 करोड़ रूपए ही कमाए. पांचवे दिन इसकी हालत में कुछ सुधार देखने को मिला और फिल्म ने 1.45 करोड़ कमाए. अब ‘द डिप्लोमैट’ के छठे दिन का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, जिसे देखकर फिल्म का हाल बेहाल लग रहा है.

‘द डिप्लोमैट’ का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जॉन अब्राहम की साल 2024 में आई फिल्म ‘वेदा’ के फ्लॉप होने के बाद दसरहकों को ‘द डिप्लोमैट’ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब वह भी टूटते नजर आ रही है. फिल्म मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल होने के बाद अपने पहले बुधवार को भी सुस्त दिखाई पड़ रही है. ‘द डिप्लोमैट’ ने छठे दिन 1.40 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म का अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.89 करोड़ रुपए हो गया है, यानी अब फिल्म अपना आधा बजट निकालने से सिर्फ कुछ दूर है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

‘द डिप्लोमैट’ की अबतक की कमाई

The Diplomat Box Office Collection Day 1- 4.03 करोड़
The Diplomat Box Office Collection Day 2- 4.68 करोड़
The Diplomat Box Office CollectionDay 3- 4.74 करोड़
The Diplomat Box Office Collection Day 4- 1.53 करोड़
The Diplomat Box Office Collection Day 5- 1.51 करोड़
The Diplomat Box Office Collection Day 6- 1.40 करोड़

Total Box Office Collection- 17.4 करोड़

द डिप्लोमैट की कहानी और स्टार कास्ट

द डिप्लोमैट की कहानी राजनयिक जेपी सिंह के एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने पर केंद्रित है. इसमें जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म में जेपी दीन्ह का किरदार जॉन अब्राहम तो वहीं, सादिया ने फिल्म में उस्मा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में फंसी हुई है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola