The Diplomat Collection Day 5: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' हिट हुई या फ्लॉप? जानें बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन का हाल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Mar 2025 8:08 AM

विज्ञापन

The Diplomat Collection Day 5

The Diplomat Collection Day 5: जॉन अब्रहाम की 'द डिप्लोमैट' पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर जूझते नजर आ रही है. 4 करोड़ की ओपनिंग से शुरू हुई यह फिल्म लाखों में सिमट चुकी है.

विज्ञापन

The Diplomat Collection Day 5: जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर चर्चे में हैं. रिलीज से पहले इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में नहीं देखने को मिला, लेकिन थिएटर्स में आते ही जॉन के काम की खूब सराहना हुई. 20 करोड़ की लागत पर तैयार हुई इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसके आकड़ों में कमी दर्ज की जा रही है. शिवम नायर की निर्देशित इस फिल्म की कहानी राजनयिक जेपी सिंह (जॉन अब्राहम) के पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को बाहर निकालने पर केंद्रित है. अब फिल्म के 5वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसे देखकर फिल्म का हाल बेहाल होते नजर आ रहा है. आइए जानते हैं डे 5 कलेक्शन.

‘द डिप्लोमैट’ के पांचवें दिन का कलेक्शन

जॉन अब्राहम आखिरी बार साल 2024 की फिल्म ‘वेदा’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. अब धीरे-धीरे एक्टर की ‘द डिप्लोमैट’ भी उसी रास्ते पर बढ़ती नजर आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द डिप्लोमैट’ ने पांचवे दिन 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 15.71 करोड़ रुपए हो गई है. फिल्म की रफ्तार अगर ऐसे ही धीमी होते गई तो यह एक हफ्ते में अपने बजट इतनी कमाई भी नहीं कर सकेगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

फिल्म की अबतक की कमाई

द डिप्लोमैट ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वही, दूसरे दिन इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली और फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. जबकि, तीसरे दिन भी 4.65 करोड़ रुपये और चौथे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

द डिप्लोमैट स्टार कास्ट

फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में एक्टर जॉन अब्राहम के साथ सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इस फिल्म में जॉन अब्रहाम ने जेपी सिंह और सादिया ने उस्मा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में फंसी हुई है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola