The Bengal Files OTT: ओटीटी पर देखें विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स', जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Nov 2025 2:46 PM
द बंगाल फाइल्स ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
The Bengal Files OTT Release Date: फिल्म द बंगाल फाइल्स अब ओटीटी प्लटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म को अगर आप थिएटर्स में देखने से चूक गए तो आप मूवी को ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं फिल्म किस ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.
The Bengal Files OTT Release Date: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इसका खुलासा मेकर्स ने कर दिया है. ये एक राजनीतिक ड्रामा है, जो 5 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिस्पांस दर्शकों से नहीं मिला था. साथ ही फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन भी कर दिया गया था और इसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ा था. अगर आप किसी वजह से इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए तो आप अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि कब और कहां मूवी आप देख सकते हैं.
कब और कहां देखें द बंगाल फाइल्स?
द बंगाल फाइल्स का पोस्टर जी5 ने एक्स पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ध्यान खींचने वाली कहानी. बंगाल के सबसे साहसिक अध्याय को देखने के लिए तैयार हो जाइए. मूवी 21 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में अनुपम खेर के अलावा कई दिग्गज स्टार्स ने काम किया है, जिसमें पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, सिमरत कौर और शाश्वत चटर्जी शामिल हैं.
The story that demands attention. Get ready to witness the boldest chapter of Bengal. 🔥#TheBengalFiles premiering on 21st November, on #ZEE5 pic.twitter.com/4XlOzKdt6a
— ZEE5Official (@ZEE5India) November 8, 2025
द बंगाल फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी?
द बंगाल फाइल्स ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 19.59 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था. ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. हालांकि फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बन गई.
द बंगाल फाइल्स को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा था?
विवेक अग्निहोत्री ने मीडिया के साथ बातचीत में द बंगाल फाइल्स को लेकर कहा था, द बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक याद दिलाती है. यह हमारी सामूहिक चेतना के भुला दिए गए अध्यायों और चुप्पी की कीमत के बारे में है. इस कहानी के जरिए हम बंगाल के दर्द, साहस और सच्चाई को सामने लाना चाहते थे. मुझे खुशी है कि जी5 के जरिए यह कहानी अब हर घर तक पहुंचेगी-हर उस दर्शक तक जो जानना चाहता है कि असल में क्या हुआ था.
यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: 51 दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ की रफ्तार थमी, अब बस गिनती के दिन बचे बॉक्स ऑफिस पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










