Thamma Box Office Record: रश्मिका ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा, सलमान खान की इस मूवी को छोड़ा पीछे, 20 दिनों का कलेक्शन चौंकाने वाला
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Nov 2025 8:42 AM
थामा ने तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma ox Office Record: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ ने अब सलमान खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म का हिस्सा रश्मिका भी है और ये साल 2025 में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Thamma Box Office Record: आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चा में बने हुए है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आई है. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है. फिल्म की कमाई अब धीमी हो गई है, लेकिन फिर भी इसने एक रिकॉर्ड बना लिया. आइए आपको उसके बारे में बताते हैं.
रश्मिका मंदाना ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘थामा’ ने 20 दिनों में करीब 131.05 कोरड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. पहले हफ्ते में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे वीक में इसकी कमाई घट गई. फिर भी मूवी ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया. सिकंदर का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 129.55 करोड़ रुपये था. इस रिकॉर्ड को थामा ने तोड़ दिया. सबसे दिलचस्प बात है कि इस फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना है. ऐसे में रश्मिका ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
थामा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Thamma Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Thamma Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
- Thamma Day 3- 13 करोड़ रुपये
- Thamma Day 4- 10 करोड़ रुपये
- Thamma Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
- Thamma Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
- Thamma Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
- Thamma Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
- Thamma Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
- Thamma Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
- Thamma Day 11- 3 करोड़ रुपये
- Thamma Day 12- 4.4 करोड़ रुपये
- Thamma Day 13- 4.5 करोड़ रुपये
- Thamma Day 14- 1.5 करोड़ रुपये
- Thamma Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
- Thamma Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
- Thamma Day 17- 1.15 करोड़ रुपये
- Thamma Day 18- 0.8 करोड़ रुपये
- Thamma Day 19- 1.5 करोड़ रुपये
- Thamma Day 20- 1.65 करोड़ रुपये
Total Collection- 125.97 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










