Thamma Box Office Collection Day 19: 19वें दिन लाखों में सिमटी 'थामा', रेंग-रेंग कर कमाई करने के बाद भी नहीं तोड़ पा रही इन 2 मूवीज का रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Nov 2025 10:13 AM
थामा का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma Box Office Collection Day 19: फिल्म थामा के कलेक्शन में गिरावट आ गई है. आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो गए और 19वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
Thamma Box Office Collection Day 19: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो वीक पूरे कर लिए. फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और फिर कुछ दिनों बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई. अब मूवी की कमाई करोड़ों से गिरकर लाखों में आ गई है. हालांकि फिल्म के पास ये पूरा हफ्ता है कमाई करने के लिए क्योंकि फिल्म ‘हक’ के अलावा इस वीक कोई और मूवी रिलीज नहीं हुई है. आइए 19वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
लाखों में आई थामा की कमाई
रोमांटिक हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म थामा ने रिलीज के तीसरे शनिवार को अभी तक अच्छा कलेक्शन नहीं किया. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 19वें दिन मूवी ने 0.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और इसकी टोटल कमाई 127.94 करोड़ रुपये हो गई. शाम तक इसके कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है. जिस हिसाब से मूवी की स्लो कमाई है, वैसे में थामा को स्त्री (129.83) और सिकंदर (129.55) का रिकॉर्ड तोड़ने में अभी वक्त लग जाएगा.
19 दिन में कितनी कमाई हो गई थामा की?
- Thamma Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 3- 13 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 4- 10 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 12- 4.4 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 13- 4.5 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 14- 1.5 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 17- 1.15 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 18- 0.81 करोड़ रुपये
- Thamma Collection Day 19- 0.03 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 127.94 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










