Thamma की सफलता पर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुके

थामा की सफलता पर आयुष्मान खुराना ने दी प्रतिक्रिया, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma: फिल्म थामा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है. फिल्म की सफलता पर एक्टर ने अब रिएक्ट किया है.
Thamma: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला, फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म ने 10 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में आयुष्मान ने आलोक गुप्ता का किरदार निभाया है, जिसे तड़ाका यानी रश्मिका से प्यार हो जाता है. आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित ये एक सुपरनैचुरल फिल्म है. मूवी की सफलता पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
थामा की सफलता पर आयुष्मान खुराना ने दी प्रतिक्रिया
इंडिया टुडे से बातचीत में आयुष्मान खुराना ने थामा की सफलता पर रिएक्ट करते हुए कहा, मैं एक गुड ओपनिंग की उम्मीद कर रहा था और ये यह मेरी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई 25 करोड़ रुपये से ज्यादा. यह बहुत संतोषजनक था, लोगों से मिली शानदार मान्यता. हम पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुके हैं. यह उस श्रेणी या ब्रैकेट म��ं मेरी पांचवीं फिल्म है. इसलिए मुझे लगता है कि सबसे अच्छी रिव्यू लोगों से मिलती है, अगर टिकट बिक रहे हैं और आपकी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी मान्यता है.”
आयुष्मान खुराना ने फेस्टिवल रिलीज पर क्या कहा?
थामा आयुष्मान खुराना की पहली दिवाली रिलीज है. इसपर एक्टर ने कहा, ”मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल हो गए और अभी तक फेस्टिवल पर मेरी कोई फिल्म थामा से पहले रिलीज नहीं हुई थी. इसके साथ वह बॉक्स टिक हो गया और मैं बहुत उत्साहित हूं मेरे आने वाले फिल्मों को लेकर इसकी वजह से. मुझे एक सुपरहीरो जैसा कुछ करने का मौका मिला, जो मैं हमेशा से करना चाहता था. थामा सच में धमाकेदार था.”
थामा की कमाई
- Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
- Day 3- 13 करोड़ रुपये
- Day 4- 10 करोड़ रुपये
- Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
- Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
- Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
- Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
- Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
- Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
- Day 11- 3 करोड़ रुपये
- Day 12- 0.03 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट्स)
Total Collection- 111.43 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Collection Day 12: आयुष्मान खुराना की थामा 12वें दिन हुई हिट या फुस्स? कलेक्शन ने चौंकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










