Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office Collection day 43

जॉली एलएलबी 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 को बॉक्स ऑफिस पर 43 दिन हो गए. मूवी ने अब जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अक्षय कुमार की मूवी ने अब तक कितनी कमाई कर ली, ये आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए 43 दिन हो गए. फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कोर्टरूम ड्रामा में सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी भी मुख्य किरदार में हैं. फिल्म में अरशद और अक्षय प्रतिद्वंद्वी वकील की भूमिका में दिखे हैं. अब फिल्म की कमाई बेहद ही कम हो गई है, लेकिन फिर भी इसने जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची जॉली एलएलबी 3

जॉली फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट जॉली एलएलबी 3 है. साल 2013 में सबसे पहले जॉली एलएलबी रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने काम किया था. उसके बाद जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार,सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई. जबकि तीसरे पार्ट में अरशद और अक्षय दोनों नजर आए. जॉली एलएलबी 3 जॉली सीरीज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जॉली एलएलबी 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 117 करोड़ रुपये है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 43 दिन में जॉली एलएलबी 3 ने 117.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने तोड़ दिया है.

डे वाइज जॉली एएलबी 3 की कमाई यहां देखें-

  • Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Day 13- 4 करोड़ रुपये
  • Day 14- 2 करोड़ रुपये
  • Day 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • Day 16- 1.75 करोड़ रुपये
  • Day 17- 2.2 करोड़ रुपये
  • Day 18- 0.6 करोड़ रुपये
  • Day 19- 0.75 करोड़ रुपये
  • Day 20- 0.45 करोड़ रुपये
  • Day 21- 0.45 करोड़ रुपये
  • Day 22- 0.50 करोड़ रुपये
  • Day 23- 1 करोड़ रुपये
  • Day 24- 1.15 करोड़ रुपये
  • Day 25- 0.3 करोड़ रुपये
  • Day 26- 0.45 करोड़ रुपये
  • Day 27- 0.25 करोड़ रुपये
  • Day 28- 0.25 करोड़ रुपये
  • Day 29- 0.25 करोड़ रुपये
  • Day 30- 0.4 करोड़ रुपये
  • Day 31- 0.65 करोड़ रुपये
  • Day 32- 0.35 करोड़ रुपये
  • Day 33- 0.13 करोड़ रुपये
  • Day 34- 0.12 करोड़ रुपये
  • Day 35- 0.1 करोड़ रुपये
  • Day 36- 0.1 करोड़ रुपये
  • Day 37- 0.2 करोड़ रुपये
  • Day 38- 0.25 करोड़ रुपये
  • Day 39- 0.06 करोड़ रुपये
  • Day 40- 0.07 करोड़ रुपये
  • Day 41- 0.05 करोड़ रुपये
  • Day 42- 0.05 करोड़ रुपये
  • Day 43- 0.03 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 117.01 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola