Tere Ishk Mein Box Office: कृति सेनन ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, शाहिद कपूर की इस मूवी को छोड़ा पीछे, अब नजरें करीना कपूर की फिल्म पर

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Dec 2025 10:09 AM

विज्ञापन

तेरे इश्क में, फोटो- इंस्टाग्राम

Tere Ishk Mein Box Office: फिल्म 'तेरे इश्क में' को जबरदस्त ओपनिंग पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मिली. फिल्म लगातार तगड़ी कमाई कर रही थी, लेकिन अब इसकी ग्रोथ कम होती दिख रही है. हालांकि फिर भी इसने शाहिद कपूर की मूवी को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Tere Ishk Mein Box Office: लेटेस्ट फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की चर्चा आज करल बॉक्स ऑफिस पर हो रही है. फिल्म के लीड एक्टर्स धनुष और कृति सेनन है. फिल्म की कहानी में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट है. आखिरी का आधा घंटा काफी जबरदस्त है. मूवी ने ओनपिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई की. उसके बाद कुछ दिनों तक फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा. हालांकि डे 6 से इसकी कमाई में गिरावट आ गई. फिर भी मूवी ने 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अब इसने कृति सेनन की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको मूवी का नाम बताते हैं.

‘तेरे इश्क में’ ने तोड़ा ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का तोड़ा रिकॉर्ड

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने भारत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 83.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन अभी तक किया है. फिल्म ने करीना कपूर, तब्बू, कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है. फिल्म ने भारत में 89.92 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. इसने फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसका इंडिया में 80.88 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन था. फिल्म में शाहिद कपूर और कृति है.

‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: 16 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: 17 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: 19 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: 8.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: 10. 25 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: 6.8 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 5.7 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: 0.05 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 83.6 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Dhurandhar First Review: सामने आया रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का फर्स्ट रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले जानें पास या फेल, क्रिटिक बोले- क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola