Tere Ishk Mein Box Office: 7वें दिन ‘तेरे इश्क में’ हिट हुई या फुस्स? धनुष- कृति सेनन की फिल्म का टोटल कलेक्शन जान कर उड़ जाएंगे होश
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Dec 2025 11:41 AM
तेरे इश्क में, फोटो- इंस्टाग्राम
Tere Ishk Mein Box Office: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. हालांकि फिल्म की कमाई नीचे गिर गई है. आनंद एल राय की मूवी की मूवी में धनुष और कृति सेनन नजर आए हैं.
Tere Ishk Mein Box Office: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन स्लो हो गया है. आनंद एल राय की मूवी ने शुरुआती दिनों में दर्शकों को अपनी ओर खींचा. हालांकि अब फिल्म की कमाई घटती जा रही है. मेकर्स ने फिल्म को तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया था. फिल्म ने छह दिनों में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. कमाई में भले ही फिल्म का ग्राफ नीचे आ गया है, लेकिन फिर भी इसने भूल चूक माफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कार्ड आपको बताते हैं.
‘तेरे इश्क में’ की कमाई घटी
रोमांटिक-ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ की कमाई का रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कम होती जा रही. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सातवें दिन मूवी ने 0.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब इसका नेट कलेक्शन 78 करोड़ रुपये है. फिल्म की कमाई में शाम तक फाइनल अपडेट आएगा. फिल्म की टक्कर कल यानी 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा बज है.
‘तेरे इश्क में’ का डे वाइज कलेक्शन
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: 16 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: 17 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: 19 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: 8.75 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: 10. 25 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: 6.8 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 0. 2 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 78 करोड़ रुपये
‘तेरे इश्क में’ का बजट
‘तेरे इश्क में’ का बजट 85 करोड़ रुपये है. फिल्म का कलेक्शन अभी 78 करोड़ है. ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही ये अपना बजट निकाल लेगी. मूवी में प्रकाश राज, जीशान आयूब, प्रियांशु पैन्युली ने भी अहम किरदार निभाया हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










