Tamannaah Bhatia Net Worth: एक्स बॉयफ्रेंड विजय वर्मा से इतनी अमीर हैं तमन्ना भाटिया, नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश!

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Mar 2025 2:42 PM

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma Net Worth

Tamannaah Bhatia Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे के साथ की पोस्ट को डिलीट कर दिया, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं. ऐसे में आइए दोनों की नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.a Net Worth

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia Net Worth: ‘स्‍त्री 2’ की शमा यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिन खबर आई कि एक्ट्रेस और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिसके बाद लोगों ने उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, इसपर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं की नेट वर्थ के मामले में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा में कितना अंतर है.

साउथ से बॉलीवुड फिल्मों में चलाया जादू

साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 85 से ज्यादा फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. एक्ट्रेस ने साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उसी साल उन्होंने तेलुगु सिनेमा में भी डेब्यू किया. तमन्ना ने साल 2006 में फिल्म ‘केडी’ के साथ तमिल सिनेमा में भी अपना हाथ आजमाया. इस तरह एक्ट्रेस का जादू हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा में चल रहा है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

तमन्ना भाटिया नेट वर्थ और लग्जरियस कार्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया की नेट वर्थ 120 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए चार से पांच करोड़ रुपये की तगड़ी फीस चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तमन्ना ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ के लिए पांच करोड़ रुपये की मोटी रकम ली थी. इसके अलावा उनके पास कई लग्जरियस कार्स भी हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू 320i है, जिसकी कीमत 43.50 लाख रुपये, मर्सिडीज-बेंज जीएलई, जिसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपये, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट, जिसकी कीमत 29.96 लाख रुपये और लैंड रोवर रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट शामिल है, जिसकी कीमत 75.59 लाख रुपये हैं.

विजय वर्मा की नेट वर्थ

विजय वर्मा ने शॉर्ट फिल्म ‘शोर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद बड़े पर्दे पर उन्होंने फिल्म ‘चटगांव’ से करियर की शुरुआत की. हालांकि, उन्हें असली पहचान अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ से मिली थी. इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. एक्टर इसके बाद पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में नजर आए. विजय वर्मा के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की नेट वर्थ 20 करोड़ रुपये है. वह अपनी एक फिल्म के लिए 85 लाख रुपये से एक करोड़ तक चार्ज करते हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola