ePaper

आज भी सुशांत को याद करता है उनका डॉग फज, दरवाजे की ओर देखकर करता है एक्टर का इंतजार, देखें ये इमोशनल VIDEO

Updated at : 07 Aug 2020 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
आज भी सुशांत को याद करता है उनका डॉग फज, दरवाजे की ओर देखकर करता है एक्टर का इंतजार, देखें ये इमोशनल VIDEO

Sushant Singh Rajput dog fudge video: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुका है. लेकिन उनका डॉगी फज (fudge) आज भी उनका इंतजार कर रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसे सुशांत की भांजी ने पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक्टर का डॉगी फज नजर आ रहा है. इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फज का ये वीडियो सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है.’

https://www.instagram.com/p/CDjRPzvh_3Z/

इससे पहले एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सुशांत के पिता केके सिंह और फज नजर आए थे. बता दें कि सुशांत के निधन के बाद उनका परिवार फज को अपने साथ बिहार के पटना स्थित घर पर ले गए हैं.

https://www.instagram.com/p/CC_aKWuFFWr/

वहीं, बिग बॉस 10 के विजेता रहे मनवीर गुर्जर ने सुशांत की मौत के बाद फज की एक हर्टब्रेंकिंग तस्वीर शेयर किया था. उन्होंने कई तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था. मनवीर गुर्जर ने इस तस्वीर को इमोशनल कैप्शन दिया था. उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा था, ‘ब्रो सुशांत सिंह राजपूत कोई औऱ ना सही ये तो तेरी वैल्यू आज भी जानता है.’

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ उनके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इधर सुशांत सिंह मौत मामले की जांच के लिए SIT गठित की गयी है. जिन छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें रिया चक्रवर्ती व उनके परिजन, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी, और अन्य.

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी से किसने फाड़े पन्ने? कौन है जिसे राज खुलने का है डर

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola