सुशांत सिंह राजपूत की इन फिल्मों में छुपी हैं उनकी यादें, आज भी देखने पर हो जाती हैं आंखे नम

Updated:
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत की इन फिल्मों में छुपी हैं उनकी यादें, आज भी देखने पर हो जाती हैं आंखे नम

Sushant Singh Rajput Best Films: सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के फाइनस्ट एक्टर्स में से एक थे. आज वह भले ही हम सब के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी दर्शक देखकर उनकी तारीफ करते नही थकती. ऐसे में आज हम उन्हें याद करते हुए उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के नाम बताएंगे.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Best Films: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मानव यानी सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म दिल बेचारा में एक बहुत ही खूबसूरत डायलॉग बोला था कि ‘जन्म कब लेना है और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते लेकिन कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं.’ उनकी मौत के 4 साल बाद भी दर्शक अपने मानव को उनकी जबरदस्त एक्टिंग और अच्छे व्यक्तित्व के लिए याद करते हैं.

काई पो छे

काई पो छे साल 2013 में रिलीज हुई भारत ड्रामा फिल्म है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राकुमार राव, अमित साधन मुख्य भूमिका में हैं. काई पो छे की कहानी तीन दोस्तों की है, जो क्रिकेटर्स को ट्रेनिंग देने के लिए एक अकादमी खोलते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कई सामाजिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.

छिछोरे

छिछोरे साल 2019 में रिलीज हुई एक्सपोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें लीड रोल में ���ुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर हैं. यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है. इस फिल्म की कहानी कुछ कॉलेज के दोस्तों की है, जो लूजर टैग को हटाने कंपटीशन में शामिल होते हैं. इस फिल्म के हर किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया और मनोरंजित किया था.

Also Read- VIDEO: अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में गाया राम भजन, फैंस बोले- यह घर आपके लिए सौभाग्य…

एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

एम एस धोनी साल 2016 में आई एक सपोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. जो दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है. फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है. और उनका साथ कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी ने दिया है. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी अच्छी की थी.

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी साल 2015 की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दर्शकों को सुशांत सिंह राजपूत का एक अलग अवतार देखने को मिला था. इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक केमिस्ट के गायब होने के केस की जांच में जुट जाते हैं. यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.

Also Read- Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टूट गई थी अंकिता लोखंडे, कहा- फोटो देख लगा सब कुछ खत्म…

दिल बेचारा

दिल बेचारा साल 2020 में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म को आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म में सुशांत ने मानव का किरदार निभाया है जो किजी नाम की एक बीमार लड़की से प्यार कर बैठता है और उसे जिंदगी के असली मायने से रूबरू कराता है.

Also Read Sushant Singh Rajput: जब एक सितारा दुनिया को कह गया अलविदा, एक्टर की इस सीख को आज भी फॉलो करते हैं फैंस

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola