ePaper

सनी देओल ने जुहू विला नीलामी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम अब और अनुरोध नहीं करेंगे...'

Updated at : 16 Apr 2024 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
सनी देओल ने जुहू विला नीलामी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम अब और अनुरोध नहीं करेंगे...'

बैंक द्वारा 'सनी विला' की नीलामी का नोटिस वापस लेने पर विवाद के बीच, बॉलीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल ने मंगलवार को कहा कि ये उनके "निजी मामले" हैं.

विज्ञापन

हाल ही में गदर 2 में नजर आए बॉलीवुड स्टार सनी देओल रविवार को तब सुर्खियों में आ गए जब बैंक ने उनके मुंबई स्थित विला को नीलामी के लिए रखा. बैंक द्वारा एक अखबार में इस बारे में विज्ञापन जारी करने के बाद वह सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा था. आखिरकार गदर 2 स्टार ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल ने कहा, ”हम इस मुद्दे को सुलझाने की प्रक्रिया में हैं और मुद्दा सुलझ जाएगा। हम इस पर आगे कोई अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध करते हैं.” सोमवार को बैंक ने एक और नोटिस लगाया, जिसमें कहा गया कि नोटिस वापस ले लिया गया है. बंगले के लिए नीलामी नोटिस को ‘तकनीकी कारणों’ से सोमवार, 21 अगस्त को वापस ले लिया गया है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola