अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बोले सोनू सूद- अंत भला तो सब भला, सामंथा रुथ बोलीं- मैं रो नहीं रही हूं…

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Dec 2024 1:30 PM

विज्ञापन

Allu Arjun Arrest

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा होकर अपने घर लौट आए हैं. अल्लू के घर वापस आने के बाद उनसे मिलने कई साउथ स्टार्स उनके घर पहुंचे. हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने रिएक्शन दिया था. अब सोनू सूद ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

‘पुष्पा 2: द रूल’ एक्टर अल्लू अर्जुन 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे और 14 दिसंबर को जेल से रिहा हो गए. एक्टर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनकी रिहाई पर फैंस से लेकर कई सेलेब्स ने खुशी जताई. साथ ही इसपर राम गोपाल वर्मा, कंगना रनौत, रश्मिका मंदाना, रवि किशन, वरुण धवन सहित कई अन्य स्टार्स ने रिएक्शन दिया. अब इसपर सोनू सूद का रिएक्शन आया है.

सोनू सूद अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया

सोनू सूद ने अपनी अपकमिंग फिल्म फतेह के प्रमोशन में गुजरात में थे. एक्टर ने साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ”मुझे लगता है कि अब ये मैटर सुलझ गया है. जैसा की कहते हैं कि अंत भला तो सब भला. मैं सबको बधाई देना चाहता हूं. मैंने उनके साथ पहले काम किया है और मुझे पता है कि एक एक्टर की लाइफ में उतार-चढ़ाव आता रहता है और ये जर्नी का हिस्सा है.”

सामंथा रूथ प्रभु हुई इमोशनल

14 दिसंबर को सुबह जब अल्लू अर्जुन वापस घर लौट कर आए तो उनका एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में एक्टर अपनी वाइफ स्नेहा रेड्डी से गले मिलते दिखते हैं और स्नेहा उन्हें देखकर रोने लगती है. अल्लू को उनका बेटा भी हग करता है. ये वीडियो काफी इमोशनल था. इस वीडियो को पुष्पा फेम एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, “मैं रो नहीं रही हूं, ओके.” इसके अलावा एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी और आंखों में आंसू वाला इमोजी भी बनाया. उन्होंने अपनी स्टोरी में अल्लू और उनकी पत्नी को टैग किया था. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Also Read- Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

Also Read- Pushpa 2: ‘अल्लू अर्जुन शक्तिमान बन सकते हैं’, पुष्पा 2 का रिव्यू करते हुए बोले मुकेश खन्ना- एक फिल्म सिर्फ पैसों…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola