Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बोलीं रश्मिका मंदाना- 'एक ही इंसान को दोषी…', कंगना रनौत सहित इन स्टार्स ने जताई नाराजगी
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Dec 2024 8:45 AM
Rashmika Mandanna on allu Arjun arrest
हैदराबाद में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है. उनकी गिरफ्तारी पर कगंना रनौत, राम गोपाल वर्मा, रश्मिका मंदाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में उनकी फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर पर एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर को गिफ्तार किया था. आज सुबह एक्टर रिहा हो गए हैं और उन्हें रिसीव करने उनके पिता और ससुर पहुंचे थे. उनकी रिहाई पर फैंस जश्न मना रहे हैं. हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर कई बॉलीवुड सितारों ने रिएक्शन दी. कंगना रनौत, रवि किशन, रश्मिका मंदाना, वरुण धवन, नानी, राम गोपाल वर्मा ने प्रतिक्रिया दी.
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर रश्मिका मंदाना की प्रतिक्रिया
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं क्या देख रही हूं. ये जो घटना हुई है वह दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद अजीब घटना थी. हालांकि ये देखना बहुत निराशाजनक है कि हर चीज के लिए एक ही इंसान को दोषी को ठहराया जा रहा. ये सिचुएशन बहुत आश्चर्यजनक और दिल तोड़ने वाली दोनों है.”
कंगना रनौत बोलीं- लोगों की जान बहुत…
आजतक से बात करते हुए कंगना रनौत ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर कहा, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं अल्लू अर्जुन की बहुत बड़ी सपोर्टर हूं. उन्हें जमानत मिल गई है. लेकिन सिर्फ इसलिए कि हम हाई-प्रोफाइल इसान है तो हमें कोई परिणाम नहीं भुगतना चाहिए. लोगों की जान बहुत कीमती है. चाहे वह धूम्रपान विज्ञापन हों या भीड़भाड़ वाला थिएटर, मुझे लगता है कि वे (पुष्पा 2 की टीम) उस घटना में मौजूद थे. हर किसी को जवाबदेह होना चाहिए.”
जानें साउथ एक्टर नानी और वरुण धवन ने क्या कहा
साउथ एक्टर नानी ने अपने एक्स पर लिखा, मेरी इच्छा है कि सरकारी अधिकारी और मीडिया जिस तरह का उत्साह सिनेमा से जुड़े लोगों के लिे दिखाते हैं, वहीं उत्साह आम नागरिकों के लिए भी हो. अगर ऐसा होता, तो हम एक बेहतर समाज में रहते.” वहीं, वरुण धवन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सुरक्षा प्रोटोकॉल कुछ ऐसा नहीं है जिसे एक एक्टर खुद पर ले सकता है. हम अपने आसपास के लोगों को बता सकते हैं.” साथ ही वरुण ने कहा कि, जो घटना हुई वह बहुत दर्दनाक है. लेकिन आप इसके लिए किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा सकते.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










