Sonakshi Sinha: क्या शादी के 4 महीने बाद ही सोनाक्षी सिन्हा हुई प्रेग्नेंट, लेटेस्ट तसवीरें देख फैंस कपल को देने लगे बधाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Oct 2024 7:42 AM
Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal
सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल संग नयी फोटोज पोस्ट की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीरों में एक्ट्रेस को देखकर फैंस उनकी प्रेगनेंसी के कयास लगाने लगे.
Sonakshi Sinha Pregnancy: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं. 7 साल बाद एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 24 जून को कोर्ट मैरिज किया था. शादी के बाद उन्होंने रिसेप्शन भी रखा था, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. वहीं, हाल ही में सोनाक्षी ने अपने पति जहीर संग तसवीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों काफी खुश लग रहे थे. फोटोज देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं है.
सोनाक्षी सिन्हा की इस फोटो को देख फैंस करने लगे ये सवाल
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर जहीर इकबाल संग तसवीर पोस्ट की. तसवीरों में एक्ट्रेस रेड कलर के ढीला-ढाला आउटफिट में दिखी. उन्होंने मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी लगाया हुआ है. उनके साथ उनका पेट डॉग भी है. वहीं, जहीर ने नीले रंग की शेरवानी पहनी है, जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे हैं. फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- ‘पूकी को पहचानें.’ तसवीरें तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं.
यूजर्स ने किए ये कमेंट
एक मीडिया यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा की तसवीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, क्या ये प्रेग्नेंट हैं? एक यूजर ने लिखा, प्रेग्नेंसी की बधाई. एक यूजर ने लिखा, क्या सोना सच में प्रेग्नेंट है. हालांकि एक्ट्रेस सच में प्रेग्नेंट है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, सोनाक्षी और जहीर इकबाल हाल ही में रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में स्पॉट हुए थे. पार्टी में दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे. सोनाक्षी ने ग्रीन कलर का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखी थी. जबकि जहीर भी उन्हें कॉम्प्लिमेंट देते दिखे. इसके अलावा सोनाक्षी और जहीर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे.
Also Read- शादी के बाद सोनाक्षी-जहीर का ऐसा रहा फर्स्ट पोज, इस रंग की साड़ी में थीं मिसेज सिन्हा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










