Son of Sardaar 2 Star Cast Fees: अजय देवगन की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, मृणाल ठाकुर-रवि किशन के जेब में आए बस इतने

सन ऑफ सरदार 2 का 28वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Son of Sardaar 2 Star Cast Fees: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक सन ऑफ सरदार 2, 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसमें मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा और रवि किशन जैसे कलाकारों की टोली है. आइये रिलीज से पहले जानते हैं, स्टारकास्ट ने मूवी करने के लिए कितनी फीस ली.
Son of Sardaar 2 Star Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, नीरू बाजवा और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सिंघम स्टार प्यारे जस्सी के रूप में फिर से वापसी करेंगे. हाल ही में मूवी का धमाकेदार टीजर और टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. आइये जानते हैं इस कल्ट कॉमेडी को बनाने के लिए स्टार्स ने फीस के तौर पर कितनी रकम वसूल की.
सन ऑफ सरदार 2 के लिए स्टार्स ने ली इतनी फीस
अजय देवगन
अजय देवगन सन ऑफ सरदार के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. इस मूवी में वह प्यारे जस्सी के रोल को फिर से दोहराएंगे. फैंस कॉमेडी ड्रामा को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने मूवी के लिए कोई फीस नहीं ली है. वह शेयर लेने वाले हैं, क्योंकि इसके प्रोड्यूसर भी हैं.
मृणाल ठाकुर
अजय देवगन संग जोड़ी बनाने वाली मृणाल ठाकुर ने सन ऑफ सरदार 2 के लिए 5 करोड़ की भारी भरकम फीस वसूल की है.
रवि किशन
रवि किशन भी सन ऑफ सरदार के सीक्वल में नजर आ रहे हैं. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने कथित तौर पर 50 लाख रुपये चार्ज किये हैं.
चंकी पांडे
‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए चंकी पांडे कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये ले रहे हैं.
संजय मिश्रा
संजय मिश्रा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अजय देवगन की फिल्म के लिए 20 लाख रुपये चार्ज किए हैं.
अश्विनी कलसेकर
अश्विनी कलसेकर सन ऑफ सरदार में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उन्हें इस मूवी के लिए करीब 10 लाख रुपये मिले हैं.
शरत सक्सेना
शरत सक्सेना भी अजय देवगन की फिल्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सन ऑफ सरदार 2 के लिए बतौर फीस 30 लाख रुपये चार्ज किए है.
दीपक डोबरियाल
दीपिका डोबरियाल ने सन ऑफ सरदार 2 के लिए 40 लाख रुपये लिए हैं.
सन ऑफ सरदार 2 रिलीज की तारीख
सन ऑफ सरदार 2, 25 जुलाई, 2025 को स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार की दूसरी किस्त है. बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 की सफलता के बाद सन ऑफ सरदार 2 फिल्म अजय की साल की दूसरी रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंकाने वाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










