ePaper

Son of Sardaar 2 Review Hit Or Flop: फुस्स या सुपरहिट? 'सन ऑफ सरदार 2' देखकर जनता ने दिया अपना फैसला, रिएक्शन कर देगा हैरान

Updated at : 01 Aug 2025 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 9

Son of Sardaar 2 Review Hit Or Flop: फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. कुछ यूजर्स ने फिल्म को बेहतरीन बताया. एक यूजर ने कहा, एक दमदार अजय देवगन शो जिसमें देसी कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भरपूर है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने और क्या कहा.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Review Hit Or Flop: सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 की जबरदस्त टक्कर 1 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर हुई. धड़क 2 जहां एक रोमांटिक फिल्म और एक गंभीर मुद्दे को बताती है, तो दूसरी तरफ अजय देवगन की मूवी दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगी. ऐसे में वीकेंड पर दर्शकों के थिएटर्स में देखने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे. दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बनेगा, ये तो शाम तक पता चल जाएगा. इस बीच सन ऑफ सरदार 2 को लेकर रिव्यूज आने लगे हैं. आइए आपको बताते हैं कि दर्शकों को ये मूवी कैसे लगी.

सन ऑफ सरदार 2 को लेकर आए ये रिव्यूज

एक्स पर सन ऑफ सरदार 2 का रिव्यू करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, एक दमदार अजय देवगन शो जिसमें देसी कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भरपूर है. मृणाल ठाकुर बेहद खूबसूरत लगीं और उनका अभिनय भी शानदार है. कुछ सीन थोड़े लंबे लगते हैं, लेकिन कुल मिलाकर ये एक मजेदार फिल्म है. जो पहले पार्ट जैसा ही एंटरटेनमेंट देती है. एक यूजर ने लिखा, यह एक बेहतरीन फिल्म है, भरपूर कॉमेडी, ढेर सारे हंसी के पल, यह पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन है.

यूजर्स बोले- बेहतरीन फिल्म

एक और यूजर ने लिखा, यह एक बेहतरीन फिल्म है, भरपूर कॉमेडी, ढेर सारे हंसी के पल, यह पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन है. जरूर देखें. एक और यूजर ने लिखा, ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर है जिसमें कुछ हल्के पल भी हैं. फिल्म में कॉमेडी और इमोशन का अच्छा मेल है. अजय देवगन का कॉमिक अंदाज जबरदस्त है. वहीं मृणाल ठाकुर ने हमेशा की तरह शानदार परफॉर्मेंस दी है. बाकी कलाकारों का काम भी अच्छा है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola