Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ने छू लिया ‘रेड 2’ के विलेन का दिल, कहा- यह एक शानदार फिल्म है
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jun 2025 8:26 AM
Riteish Deshmukh reviews Sitaare Zameen Par
Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ का प्रीमियर रिलीज के एक दिन पहले रखा गया था, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान के साथ रेखा, विक्की कौशल, तमन्ना जैसे स्टार्स शामिल हुए. फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. अब रेड के खलयानक ने मूवी की जमकर तारीफ की.
Sitaare Zameen Par: निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ को ‘तारे जमीन पर’ की अगली कड़ी माना जा रहा है. आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म आज रिलीज हो रही है. हालांकि रिलीज से पहले फिल्म का प्रीमियर का रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई पॉपुलर स्टार्स शामिल हुए. शाहरुख खान और सलमान खान ने प्रीमियर में सारा लाइमलाइट बटोर लिया. दोनों आमिर के साथ पोज देते भी दिखे. जेनेलिया देशमुख भी फिल्म का हिस्सा है. अब उनकी फिल्म का उनके पति और एक्टर रितेश देशमुख ने रिव्यू किया है.
रितेश देशमुख ने फिल्म का किया रिव्यू
रेड 2 के विलेन रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू में सितारे जमीन पर का रिव्यू करते हुए कहा, उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “यह एक शानदार फिल्म है. मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है, आमिर और जेनेलिया ने जैसी परफॉर्मेंस दी है उस पर भी गर्व है. ऐसे विषय पर फिल्म बनाना बहुत हिम्मत की बात है.” फिल्म में आमिर और जेनेलिया के अलावा अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, आशीष पेंडसे, सिमरन मंगेशकर ने काम किया हैं.
सलमान खान- शाहरुख खान ने जीता फैंस का दिल
सितारे जमीन पर के प्रीमियर में शाहरुख खान और सलमान खान नजर आए. सलमान ने ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग जैकेट और डेनिम पैंट पहन रखी थी. भाईजान ने आमिर के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी मजाक करते दिखे. जबकि किंग खान ब्लैक आउटफिट में दिखे. उन्होंने फिल्म के स्टार कास्ट के साथ पोज दिया और उन्हें अपना सिग्नेचर पोज भी सिखाया. दोनों स्टार्स के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसके अलावा प्रीमियर में रेखा, तमन्ना, विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










