Sitaare Zameen Par के रीमेक पर फिल्म के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Aug 2025 2:53 PM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 12

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज हो चुकी है, जिसमें जेनेलिया देशमुख और 10 नए चेहरे नजर आए हैं. प्रीमियर में सलमान, शाहरुख, रेखा समेत कई सितारे पहुंचे. ट्रेलर को स्पैनिश फिल्म 'कैंपियोन्स' से मिलते देख यूजर्स ने सवाल उठाए, जिस पर डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना ने अब जवाब दिया है.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में जेनेलिया देशमुख के साथ 10 नये चेहरे नजर आए हैं. गुरुवार फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले मुंबई में फिल्म का प्रीमियर रखा गया, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, रेखा, तमन्ना भाटिया, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशन, रिया चक्रवर्ती समेत कई स्टार्स ने शिरकत किया. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कई यूजर्स ने इसे स्पैनिश फिल्म ‘कैंपियोन्स’ और इसकी हॉलीवुड रीमेक ‘चैंपियंस’ से मिलता-जुलता पाया. अब फैंस के इस सवाल पर फिल्म के डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना ने जवाब दिया है.

क्या सितारे जमीन है रीमेक?

आर.एस. प्रसन्ना ने हिंदुस्तान टाइम्स संग एक इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि फिल्म खुद सारे जवाब दे देगी. एक डायरेक्टर के लिए सबसे अच्छा तरीका यही होता है कि वो अपनी बात फिल्म के ज़रिए कहे. जहां तक मेरी बात है, मुझे तो फिल्म को लेकर मिल रहे प्यार ने घेर रखा है. जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या रीमेक को लेकर हो रही बातें उन्हें परेशान करती हैं, तो उनका जवाब था कि मैं सिर्फ फिल्म को मिल रहे प्यार में डूबा हुआ हूं.

‘सितारे जमीन पर’ के रीमेक को लेकर क्या बोले आमिर खान?

आमिर खान ने भी ‘सितारे जमीन पर’ के रीमेक को लेकर चल रही बातों पर राज शमानी के पॉडकास्ट में रिएक्ट करते हुए कहा कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद कई लोगों ने मुझसे कहा कि आप एक और रीमेक बना रहे है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था क्योंकि वह एक रीमेक थी. लेकिन में एक अलग किस्म का आदमी हूं. मुझे प्रैक्टिकल चीजें समझ नहीं आती. मुझे रीमेक से कोई दिक्कत नहीं है और मुझे नही लगता कि मेरी क्रिएटिविटी इससे कम हो जाएगी. मेरे लिए ये एक नया काम है. किसी और ने ये स्टोरी बनाई थी और मैं इसमें अपना नजरिया पेश कर रहा हूं.

सचिन तेंदुलकर ने सितारे जमीन का किया रिव्यू

सचिन तेंदुलकर ने सितारे जमीन पर का रिव्यू करते हुए कहा, फिल्म बहुत अच्छी लगी. ये मूवी ऐसी है कि आप टीम सितारे के साथ हंसते हो रोते हो मूवी में ही. मैंने पहले कहा है कि खेल के पास हमें सबकुछ सीखाने का पावर है. इतने सारे मैसेज देती है. मैं सारे एक्टर्स को एक बड़ा थम्स अप देता हूं, बहुत अच्छा जॉब किया है.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola