Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में क्यों नहीं साथ दिखें दीपिका-रणवीर, डायरेक्टर बोले ‘गड़बड़ हो जाती…’
Singham Again: अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन में रियल लाइफ पति पत्नी दीपिका-रणवीर को एक साथ न देखे जाने पर आखिरकार निर्देशक रोहित शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
Singham Again: रोहित शेट्टी की निर्देशित कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कई बेहतरीन सितारे नजर आए हैं. इनमें अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं. इनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में नजर आए हैं. अब ऐसे में फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के होने बावजूद दोनों को एक साथ नहीं देखें जाने पर फैंस के मन में मेकर्स से कई तरह के सवाल हैं. जिसपर अब रोहित शेट्टी ने फाइनली जवाब दे दिया है कि आखिर फिल्म में दीपिका-रणवीर के आमने सामने न आने की वजह क्या है.
सिंघम अगेन में एक साथ क्यों नहीं दिखें दीपिका-रणवीर?
सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने Showsha के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे ऐसा करके अच्छा लगता… लेकिन हम रणवीर के किरदार को भगवान हनुमान के किरदार की तरह से दिखा रहे थे. वह हनुमानजी के किरदार की छवि हैं और ऐसा करने पर गलत हो जाता. इसलिए हमें चिंता थी.’ उन्होंने आगे कहा ‘सेट पर हर किसी ने यही सवाल किया था कि रणवीर और दीपिका का आमना-सामना क्यों नहीं कराया जा सकता? इसे हम अच्छी तरह कर सकते थे लेकिन यह सोचा-समझा फैसला था.
‘समझौता नहीं कर सकता था’
रोहित शेट्टी ने आगे कहा, ‘कई चीजें हमारे सोचे-समझे फैसले के तहत की गई हैं कि नहीं हम ऐसा नहीं कर सकते या नहीं हमें ये लाइन नहीं बोलनी चाहिए. लेकिन उनके बीच जरूर कोई सीन होता लेकिन गड़बड़ हो जाती. मैं इस पर समझौता नहीं कर सकता था.’
Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: इन हिट सीक्वल के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे अजय देवगन, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










