Sikandar: सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई से मिली जान से मारने की धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- भगवान, अल्लाह सब…
salman khan on death threats from Lawrence Bishnoi
Sikandar: इन दिनों सलमान खान अपनी नई फिल्म सिकंदर के प्रमोशन में बिजी हैं. यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसी बीच उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई से मिली जान की धमकी पर अब रिएक्ट किया है.
Sikandar: सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन को लेकर इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं. इस ईद पर यानी 30 मार्च को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि लॉरेंस बिश्नोई के धमकियां मिलने के बाद एक्टर की सुरक्षा काफी पुलिस ने बढ़ा दी थी. हाल ही में एआर मुरुगादॉस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि धमकियों के बीच सेट पर एक्टर की सिक्योरिटी बहुत कड़ी कर दी गई थी. एक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपना काम करना जारी रखा. अब उन्होंने जान से मारने की धमकियों पर रिएक्ट किया है.
धमकियों को लेकर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया
सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान से जब मीडिया ने पूछा कि क्या वह जान से मारने की धमकियों से डरे हुए हैं. इसपर एक्टर ने कहा, ”भगवान, अल्लाह सब ऊपर है. जितनी उम्र लिखी है उतनी ही है. बस यही है. कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेकर चलना होता है, बस यही प्रॉब्लम हो जाती है.”
क्या सिकंदर करेगी 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन?
एआर मुरुगादॉस निर्देशित सिकंदर फिल्म का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट किया गया है. सलमान खान को अपने फिल्म को लेकर पूरा भरोसा है कि यह 200 करोड़ जरूर पार करेगी. उन्हेंने अपने फिल्म के प्रोमोशन के दौरान कहा कि “पिक्चर अच्छी जो या बुरी, ईद या दीवाली पर आती है तो वह 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा जरूर पार करती है. लेकिन 100 करोड़ पहले की बात है, अब यह फिल्म 200 करोड़ रुपए को जरूर पार करेगी.” मूवी में रश्मिका मंदाना, सलमान संग पहली बार काम कर रही है. इसके अलावा काजल अग्रवाल भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगी. जबकि कटप्पा फेम एक्टर सत्यराज फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







