Sikandar: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान की फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी को इतना…

Nawazuddin Siddiqui supports salman khan
Sikandar: सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई. 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने महज 100 करोड़ कमाए. यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्टर के बचाव में आए और उन्होंने कहा कि सिर्फ भाईजान को इसके लिए दोषी नहीं ठहराना चाहिए.
Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. एक्शन ड्रामा को लेकर कहा जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और तगड़ा कलेक्शन करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. मूवी ने महज 109 करोड़ रुपये कमाए. अब बजरंगी भाईजान और किक के सह कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्टर के बचाव में आए हैं.
सिकंदर के फ्लॉप होने पर सलमान खान के बचाव में आए नवाजुद्दीन
हाल ही में लल्लनटॉप संग इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने सिकंदर नहीं देखी है, लेकिन अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि किसी फिल्म की असफलता के लिए सिर्फ उसके मुख्य कलाकार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने सिकंदर नहीं देखी है, इसलिए मुझे नहीं पता कि कहानी किस बारे में थी, लेकिन एक सुपरस्टार की खूबी यह है कि वह एक सामान्य फिल्म को भी इतना बड़ा बना देता है, चाहे उसमें सार हो या न हो.”
सिकंदर फ्लॉप होने के बाद सिर्फ सलमान को दोषी ठहराना गलत
गैंग्स ऑफ वासेपुर अभिनेता ने आगे कहा कि सलमान की अपार लोकप्रियता अक्सर एक औसत फिल्म को भी ऊपर उठा देती है और यही एक सच्चे सुपरस्टार की पहचान है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि सिकंदर दर्शकों को पसंद नहीं आई होगी, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके लिए सिर्फ सलमान को दोषी ठहराना उचित नहीं है.
फिल्म फ्लॉप होने पर इन लोगों की भी होती है जिम्मेदारी
नवाजुद्दीन का मानना है कि जिम्मेदारी फिल्म के निर्माताओं, निर्देशकों और लेखकों की ज्यादा है. नवाज ने कहा, “अगर भाई कोई फिल्म करने के लिए राजी हो जाते हैं, तो यह निर्देशकों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है, क्योंकि वह आपको अपने फैंस एक थाली में परोसकर दे रहे हैं.” उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सलमान की बिग फैन फॉलोइंग से फिल्म निर्माताओं को कितना फायदा होता है. उन्होंने क्रिटिक्स और फैंस से केवल सलमान खान पर उंगली न उठाने का आग्रह करते हुए कहा, “सिर्फ भाई पर ही उंगली नहीं उठनी चाहिए.” बजरंगी भाईजान और किक, दोनों में नवाजुद्दीन सलमान खान के साथ थे और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं.
यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर की राह पर अजय देवगन की रेड 2, इन टॉप फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में तोड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










