जरूरत इस गाने के लिए साथ आए शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा....जल्द ही होगा सॉन्ग रिलीज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Sep 2020 8:22 PM
इस समय पूरा देश आर्थिक मंदी की चुनौतीपूर्ण आपदा से गुज़र रहा है, ऐसे में रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक , बेयोंड म्यूज़िक और व्हाइट बिलियनेयर रेकॉर्ड्स के साथ मिलकर ' जरूरत ' सॉन्ग लेकर आ रहे हैं, यह गाना एक अभियान है जो लोगों में उम्मीद बनाए रखेगा. इस आगामी गाने में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री सोनाक्षी ना सिर्फ नजर आएंगे बल्कि उनकी आवाज से गाने को सजाया भी गया है. पहली बार इस म्यूज़िक पहल में पिता - पुत्री की यह जोड़ी नजर आएगी.
इस समय पूरा देश आर्थिक मंदी की चुनौतीपूर्ण आपदा से गुजर रहा है, ऐसे में रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक , बेयोंड म्यूज़िक और व्हाइट बिलियनेयर रेकॉर्ड्स के साथ मिलकर ‘ ज़रूरत ‘ सॉन्ग लेकर आ रहे हैं, यह गाना एक अभियान है जो लोगों में उम्मीद बनाए रखेगा. इस आगामी गाने में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री सोनाक्षी ना सिर्फ नजर आएंगे बल्कि उनकी आवाज़ से गाने को सजाया भी गया है. पहली बार इस म्यूज़िक पहल में पिता – पुत्री की यह जोड़ी नजर आएगी.
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि ” ज़रूरत में ज़रूरी हो जाते हैं, यह गाना इस समय की जरूरत है. यह हमारे वर्तमान स्थिति और हमारे मौजूदा हालात के लिए एक सलाह है। यह गाना लोगों के दर्द को कैसे आसान बनाया जाए यह दर्शाता है. मैं सकारात्मक हूं कि हम इस कठिन समय से ज़रूर निकलेंगे, और मुझे खुशी है कि इस पॉजिटिव और क्रिएटिव पहल में मैंने अपनी आवाज़ दी है.”
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि ” मैं सभी कलाकारों की सराहना करती हूं, जिन्होंने यह प्रेरणादायक गाना बनाया है जो लोगों को एक दूसरे की सहायता और दयालु भाव रखने के लिए प्रेरित करता है. हम इस समय बड़ी समस्याओं से गुजर रहे हैं – आर्थिक मंदी, आंतरिक संघर्ष और हमारी सीमाओं पर तनाव का माहौल. अब इस मुश्किल कि घड़ी में लोगों की सहायता करना, उनके साथ सहानुभूति से पेश आना और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाना इस समय बेहद ज़रूरी है.” ज़रूरत यह गाना 1 अक्टूबर, 2020 को सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










