करीना कपूर का सास शर्मिला टैगोर के लिए प्यार भरा संदेश, 81वें बर्थडे पर जमकर वायरल हुईं तस्वीरें

Updated at : 08 Dec 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan With Sharmila Tagore

Kareena Kapoor Khan With Sharmila Tagore

Kareena Kapoor: शर्मिला टैगोर के 81वें जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. सैफ, तैमूर और परिवार के पलों से भरी इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया. हाल ही में करीना ने शर्मिला की लाइफस्टाइल पर भी बातचीत की थी.

विज्ञापन

Kareena Kapoor: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने आज 8 दिसंबर को अपना 81वां जन्मदिन मनाया. फैंस, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे खास संदेश उनकी बहू करीना कपूर खान की ओर से आया. करीना, जो प्यार से अपनी सास को “अम्मा” कहती हैं, ने इंस्टाग्राम पर कई दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा कर इस दिन को और खास बना दिया.

करीना ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

करीना द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान के साथ एक स्नेहपूर्ण पल बिताती नजर आ रही हैं. तस्वीर में तैमूर की झलक भी दिखाई देती है. करीना ने इस फोटो के साथ कैप्शन में केवल लिखा- “Happy birthday Amma.”

दूसरी तस्वीर में करीना अपनी सास के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती दिखाई देती हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा- “Always trying to follow in your footsteps.” यह पंक्ति उनके रिश्ते की गर्माहट और सम्मान को बखूबी दर्शाती है.

तीसरी तस्वीर में शर्मिला टैगोर किसी पोते तैमूर या जेह को गोद में लिए हुए दिखाई देती हैं. करीना ने इस फोटो को कैप्शन दिया- “All heart, always.” तीनों तस्वीरों को जोड़ते हुए करीना ने लिखा- “Happy birthday dearest Mother-in-law.”

यह भी पढ़ें: Kiara Advani: बेटी साराया के जन्म के बाद कियारा आडवाणी की पहली पब्लिक अपीयरेंस, ब्लू शाॅट्स में दिखीं गजब की खूबसूरत

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola