Shaktimaan: रणवीर सिंह आउट, अब अल्लू अर्जुन बनेंगे सुपरहीरो ‘शक्तिमान’, बॉक्स ऑफिस पर आएगा पुष्पा 2 जैसा तूफान?

Published by :Divya Keshri
Published at :14 Jun 2025 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
allu arjun in Shaktimaan

allu arjun in Shaktimaan

Shaktimaan: 90 के दशक का पॉपुलर सुपरहीरो शक्तिमान अब बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार है. पहले रिपोर्ट्स में रणवीर सिंह का नाम सामने आया था, लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन अब नये शक्तिमान बन सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Shaktimaan: 90 के दशक का सबसे पॉपुलर सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ आपको याद है? काफी समय से ऐसी चर्चा चल रही कि ‘शक्तिमान’ अब छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है. पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म में रणवीर सिंह शक्तिमान बनेंगे. हालांकि अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है. अब नये रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब शक्तिमान बनेंगे. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.

अब अल्लू अर्जुन बनेंगे ‘शक्तिमान’?

लंबे समय से आइकॉनिक टीवी शो ‘शक्तिमान’ को फिल्म में बदलने की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब खबरें हैं कि इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो गया है. बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बहुत समय से चर्चा में रही सुपरहीरो फिल्म ‘शक्तिमान’ को अब नए अंदाज में पेश किया जा रहा है. खास बात यह है कि इसमें अल्लू अर्जुन शक्तिमान का रोल निभा सकते हैं. इस प्रोजेक्ट के लिए ‘मिनल मुरली’ जैसी सुपरहीरो फिल्म बना चुके मलयालम डायरेक्टर बैसिल जोसेफ को चुना गया है. वह इस बड़े प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे. फिलहाल अल्लू अर्जुन के साथ बातचीत कर रहे हैं. यह फिल्म सोनी पिक्चर्स द्वारा बनाई जा रही है. मेकर्स की कोशिश है कि इस फिल्म में पुराने टीवी शो की भावनाओं को बनाए रखते हुए नई तकनीक और जबरदस्त कहानी के साथ दर्शकों के सामने लाया जाए.

पुष्पा 2 के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

पुष्पा 2 की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन इन दिनों निर्देशक एटली के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, पुष्पा 2 ने देश सहित दुनियाभर में धूम मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला था.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola