Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 1: कार्तिक-कियारा की फिल्म का नहीं चला जादू, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 8.50-9 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है.
Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ओपनिंग डे पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. साथ ही क्रिटिक्स ने भी अच्छी रेटिंग दी. ऐसा कहा जा रहा था कि ईद की छुट्टी की वजह से सत्यप्रेम की कथा पहले दिन अच्छा कमाई करेगी. हालांकि फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस में विफल रही. आइये जानते पहले दिन कियारा कार्तिक की लवस्टोरी ने कितनी कमाई की.
विदवान्स द्वारा निर्देशित सत्यप्रेम की कथा में कियारा-कार्तिक के अलावा सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में है. Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सत्यप्रेम की कथा ने ओपनिंग डे पर 8.5 -9 करोड़ का कलेक्शन किया. ऐसा कहा जा रहा है कि ये लवस्टोरी वीकेंड पर रफ्तार पकड़ सकती है.
सत्यप्रेम की कथा रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई. एचडी क्वॉलिटी में कार्तिक की फिल्म कई साइट्स पर मौजूद है. मूवी तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और movierulz सहित अन्य पायरेसी-आधारित वेबसाइटों पर लीक हुई है. तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पायरेसी वेबसाइट हैं, जो लेटेस्ट रिलीज को लीक करती हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कोई फिल्म रिलीज़ के पहले दिन ही लीक हो गई हो. आदिपुरुष, कैरी ऑन जट्टा 3, द केरल स्टोरी, जरा हटके जरा बचके, पोन्नियिन सेलवन-2, किसी का भाई किसी की जान, शकुंतलम, भोला, भेड़, ज़्विगटो, तू झूठी मैं मक्कार, सेल्फी और पठान जैसी कई फिल्में हैं, जो रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी.
Also Read: SatyaPrem Ki Katha Fees: कार्तिक आर्यन को फीस के रूप में मिली तगड़ी रकम, इस स्टार के हाथ लगा सबसे कम पैसा
फ़िल्म की कहानी अहमदाबाद के सत्तू (कार्तिक आर्यन) की है, जो एलएलबी की पढ़ाई में फेल हो चुका है. उसके पास कोई काम नहीं है. उसके पिता (गजराज राव) के पास भी कोई काम नहीं है. जिस वजह से दोनों बाप बेटे मिलकर घर का काम करते हैं, जबकि मां (सुप्रिया) और बहन (शिखा) काम करके घर खर्च चलाती हैं. निठल्ले होने की वजह से सत्तू की शादी नहीं हो रही है और सत्तू का बस एक ही सपना है शादी का. उसकी मुलाक़ात कथा (कियारा) से होती है. वह उसे दिल दे बैठता है, लेकिन कथा किसी और से प्यार करती है. कहानी आगे बढ़ती है, कथा आत्महत्या करने की कोशिश करती है, लेकिन सत्तू उसे बचा लेता है. इससे प्रभावित होकर कथा की मर्जी के खिलाफ उसके पिता सत्तू की शादी अपनी बेटी से करवा देते हैं, लेकिन शादी के बाद सबकुछ ठीक नहीं होता है, क्या है वह, क्या सत्तू और कथा की दूरियां मिटेगी. इसके लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










