Samantha Ruth Prabhu को इस शादीशुदा डायरेक्टर संग हुआ दोबारा प्यार? वायरल वीडियो से इंटरनेट पर मची हलचल

Samantha Ruth Prabhu का एक वीडियो इंटरनेट पर हलचल मचा रहा है, जिसमें वह डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर के बाहर स्पॉट हुई हैं. अब इस वायरल वीडियो ने उनके डेटिंग रूमर्स की खबरों को हवा दे दी है. हालांकि, कई यूजर्स का यह भी मानना है कि वे अपने नए प्रोजेक्ट के लिए मंदिर दर्शन करने को गए होंगे.
Samantha Ruth Prabhu का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस एक गुलाबी सूट में तिरुपति बालाजी मंदिर के अंदर जाती नजर आ रही हैं, लेकिन यहां वह अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ डायरेक्टर राज निदिमोरु भी हैं. काफी दिनों से डायरेक्टर और सामंथा क नाम साथ जोड़ा जा रहा है और ऐसी अफवाह भी है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, निर्देशक शादीशुदा हैं और मामले पर उनके या एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों अक्सर एक साथ इवेंट में स्पॉट होते हैं, जिसकी वजह से उनके लिंकअप की खबरें तेज हैं. आइए में इस सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग में घी डालने का काम किया है.
वायरल वीडियो को देखने के बाद एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘अगर यह बात सच निकली तो बहुत अच्छा होगा.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मतलब कुछ भी, साथ में मूवी कर रहे हैं वो यार.’ ऐसे ही कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. मालूम हो कि सामंथा राज निदिमोरु की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन और फिल्म ‘सिटाडेल हनी बनी’ में साथ काम कर चुकी हैं. अब जल्द ही यह दोनों एक और सीरीज में साथ काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए