ePaper

Salman Khan की फ्लॉप हो रही फिल्मों पर शहजाद खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'सलमान खान कभी खत्म नहीं…'

Updated at : 03 May 2025 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड के स्टार सलमान खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. इस साल भी उनकी फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. इसी बीच एक्टर शहजाद खान ने सलमान की फ्लॉप हो रही फिल्मों के पीछे की वजह बताई है.

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पा रही है. टाइगर 3, किसी का भाई किसी की जान और सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. इसके अलावा सिकंदर में सलमान खान को रश्मिका मंदाना संग स्क्रीन शेयर करने पर ट्रोल भी किया था. अब सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों के कारन सोशल मीडिया में लोग कहते है कि बॉलीवुड में अब सलमान खान का समय खत्म हो गया है. इसी बीच सलमान खान के दोस्त और अंदाज अपना-अपना फिल्म के को-एक्टर शहजाद खान ने लोगों की बातों का जवाब दिया और सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों के पीछे की वजह बताई.

सलमान खान निस्वार्थ भाव से सबकी मदद करते है

शहजाद खान ने इंडिया टुडे डिजिटल में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘सलमान खान की जो भी स्क्रिप्ट गलत हो जाती है क्योंकि सलमान खान उन्हें काम देते है, जिनके पास काम नहीं होता है और उन्हें अपने फिल्म में कास्ट कर लेते है. मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक एक्टर हैं जिन्हें सलमान खान ने सिकंदर के लिए उन्हें ब्रेक दिया. उसने कहा कि मेरे पास काम नहीं है तो सलमान ने डायरेक्ट कहा सिकंदर कर लो. ये सलमान खान हैं, जो दूसरों की मदद निस्वार्थ भाव से करते है. वो किसी से वफादारी की उम्मीद नहीं करते है क्योंकि वो मानते है कि ये सब कुछ भगवान देते है. उन्होंने कभी किसी मतलब से कुछ नहीं किया है.’

‘सलमान खान कभी खत्म नहीं हो सकते…’

जब इंडिया टुडे की टीम ने शहजाद से सलमान खान के खत्म होने की चर्चा की तो उन्होंने कहा, ‘ये बिलकुल बकवास है. हां, उनकी फिल्में नहीं चल रही है, लेकिन सलमान खान कभी खत्म नहीं हो सकते. जब तक भगवान उन्हें नहीं बुलाते, वो हमेशा चलते रहेंगे. सलमान खान की जगह इस इंडस्ट्री में कोई भी नहीं ले सकता है. टाइगर जिन्दा है और टाइगर जिन्दा ही रहेगा. उनकी फिल्म भी आएगी और सुपरहिट भी होगी. उनके खत्म होने वाली बात बिलकुल बकवास है. जो भी सलमान खान के खिलाफ अपनी दुकान यूट्यूब पर चला रहे है, हमें उनकी बातों को सीरियसली नहीं लेना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: Suspense Thriller फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, 17 सालों बाद साथ दिखेगी जोड़ी

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola