Salman Khan House Firing: जानें फायरिंग के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने क्या कहा, दिया ये बयान
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Apr 2024 7:41 AM
salman khan
Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर फैंस काफी चितिंत है. अब इस मामले पर उनके पिता सलीम खान का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है.
Salman Khan House Firing: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की. जिसके बाद इस खबर से उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए. इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने दबंग खान के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी. वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्टर से फोन पर बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया. अब सलमान के पिता सलीम खान ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
जानें सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर क्या बोले सलीम खान
सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान ने सीएनएन न्यूज18 से बात करते हुए कहा कि, “बताने को कुछ नहीं है. वे सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.” वहीं, नेता राहुल कनाल ने एक्टर से उनके घर पर रविवार को मुलाकात की. घर से बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने उनसे एक्टर के बारे में पूछा. जिसके बाद राहुल ने उनसे कहा कि, भाई बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.’ ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
सलमान खान इस फिल्म में आएंगे नजर
वहीं, हाल ही में सलमान खान ने ईद पर अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया था. इस दौरान वो व्हाइट पठानी सूट में काफी हैंजसम दिखे थे. घर के बाहर फैंस जमा हुए थे. वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर निर्देशक एआर मुरुगादॉस के साथ अगली फिल्म कर रहे हैं. ईद पर एक्टर ने फिल्म सिकंदर की घोषणा की. इसकी झलक उन्होंने फैंस संग शेयर कर एक पोस्ट में लिखा, “इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










