सलमान खान ने निभाई दोस्ती, इस खास शख्स की शादी में हुए शामिल, भारी सुरक्षा रही तैनात, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 May 2025 11:22 AM

विज्ञापन

Salman Khan attends friend wedding

बॉलीवुड स्टार सलमान खान हाल ही में अपने दोस्त शादी में पहुंचे और इस फंक्शन से उनका वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक्टर काफी स्मार्ट दिख रहे हैं. सिकंदर एक्टर के साथ-साथ इस शादी में उनके भाई सोहेल खान और उनके बेटे निर्वाण भी शरीक हुए.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है. भाईजान भारी सिक्योरिटी के बीच मुंबई में अपने दोस्त अयाज खान और जेबा की शादी में शामिल होने पहुंचे. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह गाड़ी से उतरते दिखे. उनके आस-पास काफी तगड़ी सिक्योरिटी देखने को मिली. एक अन्य वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर ब्लू शर्ट, ग्रे जैकेट और मैचिंग पैंट में दिखे. सलमान ने दुल्हा और दुल्हन को बधाई दी. साथ ही उनके परिवार वालों से भी मिले, बातें की और उनके साथ तसवीरें भी क्लिक करवाई. इस शादी में सलमान के भाई सोहेल खा और उनके बेटे निर्वाण भी पहुंचे थे.

सलमान खान पिछली बार फिल्म सिकंदर में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए थे. ए आर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित यह फिल्म फ्लॉप हो गई. दर्शकों को मूवी इम्प्रेस करने में सफल नहीं हो पाई. मूवी 30 मार्च को ईद पर रिलीज हुई थी और इसमें शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, सत्यराज ने काम किया था. सिकंदर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

यह भी पढ़ें Mukul Dev Death Reason: मुकुल देव की मौत की वजह पर करीबी दोस्त ने किया खुलासा, कहा- अकेलेपन से जूझ रहा था, खूब पीता था

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola