Saiyaara Worldwide Collection: सैयारा ने रचा इतिहास, टाइगर 3 के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, जल्द 500 करोड़ में करेगी एंट्री

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Aug 2025 9:45 AM

विज्ञापन

सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम

Saiyaara Worldwide Collection: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब वर्ल्डवाइड यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है. आइये जानते हैं अब तक मूवी ने दुनियाभर में कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

Saiyaara Worldwide Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 की रिलीज से भी इसे कोई फर्क नहीं पड़ा. अब वर्ल्डवाइड जल्द ही मूवी 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी और नए नया रिकॉर्ड बनाएगी.

वर्ल्डवाइड भी सैयारा रच रही है इतिहास

विदेशों में भी, “सैयारा” एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और अब तक इसने अनुमानित 133 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर, 18 दिनों में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 496.14 करोड़ हो गई है. जल्द ही ये 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

सैयारा की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

  • भारत में कुल कमाई – 307.75 करोड़
  • भारत में कुल कमाई (जीएसटी के साथ) – 363.14 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कमाई – 133 करोड़
  • दुनिया भर में कुल कमाई – 496.14 करोड़

टाइगर 3 को पछाड़कर दुनिया भर में इतिहास रचने को तैयार

496.14 करोड़ की कमाई के साथ, सैयारा ने सलमान खान की टाइगर 3 (472.77 करोड़ की कमाई) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा, 3.86 करोड़ और कमाकर, यह दुनिया भर में 500 करोड़ की कमाई करने वाली पहली भारतीय रोमांटिक फिल्म बनकर इतिहास रच देगी. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा 18 जुलाई को रिलीज हुई थी. यशराज फिल्म्स के बैनर तले अक्षय विधानी की ओर से निर्मित, यह फिल्म कथित तौर पर 45 करोड़ के बजट पर बनी थी.

300 करोड़ के क्लब में पहुंची सैयारा

इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने तीसरे वीकेंड में 20.25 करोड़ का कारोबार किया. इतने अच्छे तीसरे वीकेंड के बाद, इसने 18वें दिन 2.25 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 307.75 करोड़ की शानदार कमाई की है. इसी के साथ मूवी ने पद्मावत और सुल्तान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में वॉर 2 की हालत टाइट, रजनीकांत की फिल्म ने मचाया गदर, बना लिया ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola