Saiyaara देख 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'नई दयाबेन' फूट-फूटकर रोई, कहा- ये एक इमोशनल मूवी है
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Jul 2025 11:19 AM
Bharti Singh cries watching Saiyaara
Saiyaara: फिल्म सैयारा ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और लगातार नये रिकॉर्ड्स बना रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच भारती सिंह ने बताया कि वह सैयारा देखकर काफी भावुक हो गई. उन्होंन कहा कि इसे जरूर देखना चाहिए.
Saiyaara: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों असित मोदी की वजह से काफी चर्चा में हैं. एक इवेंट के दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने कहा कि, अगर जेठालाल पंजाबी होते तो भारती दयाबेन होती. जिसके बाद भारती, नई दयाबेन को लेकर सुर्खियों में आ गई. इस बीच भारती ने बताया कि उन्होंने सैयारा देख ली और वह मूवी देखते वक्त काफी भावुक हो गई थी. फिल्म ने सात दिन में 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है और सिनेमाघरों में छाई हुई है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की मूवी ने कमाल कर दिया है और अब तक कई बड़े मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
भारती सिंह ने फिल्म सैयारा का किया रिव्यू
भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ फिल्म सैयारा देखा और इस बारे में अपने व्लॉग में बताया. भारती ने कहा क्या फिल्म है यार. मैं दो या तीन बार रोई हूं. फिल्म का अंत हैप्पी था. बहुत सालों बाद मोहित सूरी ने ऐसी फिल्म बनाई और उसे बखूबी निभाया है. ये एक इमोशनल मूवी है और इसे जरूर देखनी चाहिए. कपल ने बताया कि उन्होंने काफी लंबे समय बाद लेट लाइट मूवी देखी. भारती कहती है, आप सबको जाकर देखना चाहिए. जो प्यार में है वह इससे कनेक्ट करेंगे. बहुत साल बाद मोहित सर मैदान पर लौट है और उन्होंने छक्का मारा है. गाने बहुत अच्छे है.
हर्ष लिम्बाचिया बोले- जब से हमने एक ऐसी फिल्म देखी है…
हर्ष लिम्बाचिया ने कहा, मैं भी फिल्म देखते वक्त भावुक हो गया था और मूवी देखते वक्त मैंने भारती का हाथ पकड़ा था. हर्ष ने सैयारा को शानदार बताया है और कहा, मोहित सर ने कमाल कर दिया. जब से हमने एक ऐसी फिल्म देखी है, जहां इमोशन बहुत प्योर फील हो रहा. अहान और अनीत ने बहुत शानदार काम किया है. नये एक्टर्स वास्तव में प्रशंसा के लायक हैं.
सैयारा का कलेक्शन
सैयारा इस साल की चौथी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है. फिल्म ने सितारे जमीन पर को पीछे छोड़ दिया है. मोहित सूरी की ये फिल्म उनकी सबसे बड़ी ओपनर मूवी बन गई है. फिल्म ने अबतक 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाया एंटरटेनमेंट का तूफान, एक से बढ़कर एक रिलीज, क्या आपने देखी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










