Saiyaara Lifetime Collection: अहान-अनीत की 'सैयारा' बनी बड़ी ब्लॉकबस्टर, बजट 60 करोड़, जानें कितने करोड़ पर लगाया ब्रेक?

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Aug 2025 4:56 PM

विज्ञापन

Saiyaara Lifetime Collection

Saiyaara Lifetime Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ब्लॉकबस्टर बन गई है. 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 322.85 करोड़ की कमाई कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ा. ऐसे में अब जानें इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा.

विज्ञापन

Saiyaara Lifetime Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी रोमांटिक स्टोरीलाइन, संगीत और नई स्टारकास्ट की जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों को खूब प्रभावित किया.

भले ही अब ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ जैसी बड़ी फिल्मों की एंट्री से सैयारा की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई हो, लेकिन इसका लाइफटाइम कलेक्शन हर किसी को चौंका देने वाला है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

सैयारा लाइफटाइम कलेक्शन

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा अबतक 322.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. खास बात यह है कि फिल्म का बजट 60 करोड़ था और इसने अपनी शानदार परफॉरमेंस से ब्लॉकबस्टर कमाई कर डाली. इसी के साथ यह रेड 2 और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों को पछाड़कर साल 2025 की दूसरी हाईएस्ट ग्रोस्सिंग बन गई है.

टक्कर के बावजूद हिट

अगस्त 2025 की शुरुआत में ‘सैयारा’ को सन ऑफ सरदार 2 (अजय देवगन) और धड़क 2 (तृप्ति डिमरी) जैसी फिल्मों से टक्कर मिली, लेकिन फिल्म ने मजबूती से कमाई जारी रखी. हालांकि ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की रिलीज़ के बाद कलेक्शन में गिरावट आई, पर इसका ओवरऑल परफॉर्मेंस बेमिसाल रहा. अब अगर यह कमाई जारी भी रखती है तो अधिकतर 325 करोड़ तक ही कमा सकेगी.

सैयारा का अबतक का कलेक्शन

दिनकलेक्शन (₹ करोड़)
Day 121.5
Day 226
Day 335.75
Day 422.5
Day 525
Day 621.5
Day 718.75
Day 818
Day 926
Day 1031.18
Day 119.25
Day 1210
Day 137
Day 146.5
Day 154.25
Day 166.35
Day 178
Day 182.35
Day 192.5
Day 202.15
Day 212
Day 222
Day 233.75
Day 244
Day 251.35
Day 261.5
Day 271.25
Day 280.25

कुल नेट कलेक्शन: ₹322.85 करोड़

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Collection Day 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ हिट या फुस्स? दूसरे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola