Saiyaara की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सैयारा ने फिर लव स्टोरी वाली फिल्मों को जिंदा कर दिया
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Aug 2025 8:59 AM
John Abraham on Saiyaara success
Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. फिल्म ने जमकर कमाई की और इसे बॉलीवुड स्टार्स का साथ भी मिला. कई बड़े स्टार्स ने फिल्म की आगे बढ़कर तारीफ की और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला. मूवी ने अबतक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली. एक्टर जॉन अब्राहम ने भी अब फिल्म की तारीफ की.
Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का अपना ध्यान खींचा और तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की. मूवी 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और इसने अब तक 305 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. मूवी की तारीफ कई बड़े सेलेब्स ने किया, जिसमें श्रद्धा कपूर, करण जौहर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, एकता कपूर, सुभाष घई, अनुराग बसु शामिल हैं. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने की और कहा कि फिल्म की सफलता अविश्वसनीय है.
जॉन अब्राहम ने सैयारा की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने कहा, “मुझे लगता है कि सैयारा ने एक बार फिर लव स्टोरी वाली फिल्मों को जिंदा कर दिया है और हम सब इसका जश्न मना रहे हैं. जो लोग फिल्मों के खत्म होने की बातें करते थे अब वही लोग खुश हैं कि सैयारा की वजह से लोग फिर से थिएटर्स में लौट आए हैं. मैं मोहित के लिए पर्सनली बहुत खुश हूं. मैंने उनके साथ एक फिल्म की थी, जो अफसोस की बात है कि ज्यादा अच्छा नहीं चली. आपको मोहित से पूछना चाहिए, मैंने उन्हें फोन करके कहा था-मोहित, मुझे माफ करना कि मैं तुम्हारे लिए वो नहीं कर पाया, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि सैयारा इतना अच्छा कर रही है. इसलिए मैं कहूंगा कि मोहित को और ताकत मिले और आदित्य चोपड़ा को भी, जिन्होंने हिम्मत दिखाई इस फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने की.”
जॉन अब्राहम नजर आएंगे तेहरान में
जॉन अब्राहम की अगली फिल्म तेहरान है, जिसका ट्रेलर आ चुका है. फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा और मधुरिमा तुली भी नजर आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 14 अगस्त, 2025 को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










