ePaper

Saiyaara Box Office Collection Day 21: अहान पांडे की सैयारा 21वें दिन हुई हिट या फ्लॉप, इस सुपरस्टार की फिल्म के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

Updated at : 07 Aug 2025 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Saiyaara OTT records

सैयारा ओटीटी रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Saiyaara: 'सैयारा' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला. मूवी ने 306 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है. फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है. दोनों की फैन फॉलोइंग फिल्म की सफलता के बाद काफी बढ़ गई है.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection Day 21: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसने अबतक 300 करोड़ रुपये कमा लिए. अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया और दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. दर्शकों, समीक्षकों के साथ-साथ फिल्म को आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह. सुभाष घई, अनुराग बसु, राजकुमार राव सहित कई सितारों का साथ मिला. मूवी अबतक कई बड़े फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ गई है और कई नये रिकॉर्ड्स बना चुकी है. चलिए आपको 21वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.

21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धीरे पड़ी सैयारा

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन मूवी ने अभी तक 0.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल कमाई अब तक 306.82 करोड़ रुपये हो गई है. अहान पांडे की फिल्म ने फिल्म ‘वॉर’ का लाइफटाइम कलेक्शन तोड़ डाला है. इस मूवी में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ ने मुख्य किरदार निभाया था. चलिए आपको सैयारा के डे वाइज कलेक्शन के बारे में बताते हैं-

  • Saiyaara Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 9- 26 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 10- 31.18 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 11- 9.25 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 12- 10 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 13- 7 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 14- 6.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 15- 4.25 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 16- 6.35 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 17- 8 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 18- 2.35 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 19- 2.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 20- 1.88 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 21- 0.34 करोड़

टोटल कमाई- 306.82 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola