Saiyaara Box Office Collection Day 11: अब ‘छावा’ से टकराएगी सैयारा, शाहरुख की फिल्म को पछाड़ रच दिया इतिहास, 11वें दिन के कलेक्शन ने चौंकाया
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Jul 2025 8:34 AM
सैयारा ओटीटी रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara Box Office Collection Day 11: लेटेस्ट रिलीज मूवी सैयारा का क्रेज सोशल मीडिया पर थम नहीं रहा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. मूवी को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है. चलिए आपको बताते हैं अबतक कितनी कमाई हुई और इसने अब किस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ा.
Saiyaara Box Office Collection Day 11: यशराज फिल्म्स की लेटेस्ट रिलीज मूवी सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अनुराग बसु, सुभाष घई, रितेश देशमुख सहित कई बड़े स्टार्स का साथ मिला. मूवी से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया और सुपरस्टार बन गए. फिल्म ने 9 दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया और अब तेजी से आगे बढ़ रही है. रिलीज के पहले संडे को मूवी ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.
सैयारा ने 11वें दिन बटोरे इतने करोड़
सैयारा को मेकर्स ने पहले हफ्ते में 2,225 स्क्रीन पर रिलीज किया था और अब ये बढ़कर 3,650 स्क्रीन हो गई है. भारत में सैयारा साल 2025 में दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बन गई है. पहले नंबर पर अभी भी विक्की कौशल की छावा है, जिसने 601.54 करोड़ का कलेक्शन किया है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ये सुबह के नंबर्स है, जो शाम तक अपडेट हो जाएंगे. अब फिल्म की कुल कमाई 248.46 करोड़ रुपये हो गई है. छावा से अभी भी सैयारा काफी पीछे है.
अहान पांडे की फिल्म ने तोड़ डाला शाहरुख की इस मूवी का रिकॉर्ड
साल 2013 में रोमांटिक फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म का लाइमटाइम कलेक्शन 227 करोड़ रुपये था. सैयारा का कलेक्शन अभी तक 248.46 करोड़ है. ऐसे में किंग खान के इस फिल्म का रिकॉर्ड सैयारा ने तोड़ दिया.
जानें किस दिन सैयारा ने कितनी कमाई की
- Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 10-31.18 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 11- 0.03 करोड़
नेट कमाई- 248.46 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










