Saiyaara Box Office Collection: इन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी सैयारा, हुई ब्लॉकबस्टर

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jul 2025 3:18 PM

विज्ञापन

सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम

Saiyaara Box Office Collection: सैयारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 150 करोड़ रुपये की कमाई के करीब; अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर यह फिल्म 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection: निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने पांचवें दिन भारत में 25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई 132.25 करोड़ रुपये हो गई. वहीं वर्ल्डवाइड यह 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. रोमांटिक ड्रामा ऑफिशियल तौर पर 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है.

सैयारा ने इन रिकॉर्ड्स को तोड़ा

सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. अब इसने अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ (112 करोड़ रुपये) और सलमान खान की ‘सिकंदर’ (110 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. म्यूजिकल ड्रामा ने ‘आशिकी 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया. श्रद्धा कपूर की ये 15 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.

सैयारा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘सैयारा’ ने पहले दिन (शुक्रवार) 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की. शनिवार को यह संख्या बढ़कर 26 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. रविवार को यह अनुमानित 35.75 करोड़ रुपये पर पहुंची. सोमवार को, फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाकर 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश किया. मंगलवार को इसकी कमाई 25 करोड़ रही.

2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • छावा – 601 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 5 – 183 करोड़ रुपये
  • रेड 2 – 173 करोड़ रुपये
  • सितारे जमीन पर – 163 करोड़ रुपये
  • सैय्यारा – 132.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, इसे 5 बार देख…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola