Saiyaara की सफलता पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक नये लड़के की फिल्म इतनी चल गई
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Jul 2025 3:54 PM
Mohit suri on akshay kumar praises Saiyaara
Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने 190 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. सैयारा के प्रदर्शन पर अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और यशराज फिल्म्स की ओर से समर्थित फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों से भी खूब प्यार और सराहना मिल रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा को भी खूब तारीफें मिल रही है. आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव, रणवीर सिंह, अनुराग बसु, सुभाष घई ने भी मोहित की मूवी की प्रशंसा की. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वह है अक्षय कुमार का. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
अक्षय कुमार ने सैयारा के प्रदर्शन को लेकर कही ये बात
अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में सैयारा के परफॉर्मेंस को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, मुझे लगता है ये अच्छी बात है जो हुई है. हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छी बात है कि एक न्यूकमर, नया लड़का नई लड़की की फिल्म चल गई है. मैं उनका स्वागत करता हूं और बहुत खुश हूं. सच्ची में कह रहा हूं, ये बहुत अच्छी बात है. वैसे भी अब मैं देख रहा हूं हमारी इंडस्ट्री में अहिस्ता-अहिस्ता करके फिल्में चलना शुरू हुई है.
अक्षय कुमार ने कहा- मोहित सूरी ने शानदार काम किया
अक्षय कुमार ने आगे कहा, ये एक अच्छा साइन है. एक न्यूकमर की फिल्म इतनी चलना बहुत ही बड़ी बात है. मैं उनका इंडस्ट्री में स्वागत करता हूं. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. मेरा एक कजिन ने देखी थी, मैंने अभी तक नहीं देखी है. मैं जरूर जाकर देखूंगा. मेरा एक कजिन ने देखी थी, उन्होंने बताया कि उसने बहुत एंजॉय किया और दोनों लड़का-लड़की ने अच्छा काम किया. मोहित सूरी ने शानदार काम किया है और उसके जो गाने के च्वाइस है, वह अमेजिंग है और ये हम सब जानते हैं.
हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे, जो 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब एक्टर अपनी अपकमिंग मूवी हेरा फेरी 3 के लिए चर्चा में है, जिसके उनके साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










