ePaper

VIDEO : एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में शूट किया था ये वीडियो ?

Updated at : 05 Jul 2020 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में शूट किया था ये वीडियो ?

Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty Video : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का यूं छोड़कर जाना सबके आंखों में आंसू दे गया है. आये दिन उनके चाहने वाले उनसे जुड़ी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट कर उन्हें याद कर रही है. पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही है. वहीं, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सुशांत के घर शूट हुआ है.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty Video : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का सबको यूं छोड़कर जाना सबके आंखों में आंसू दे गया है. आये दिन उनके चाहने वाले उनसे जुड़ी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट कर उन्हें याद कर रहे है. पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही है. वहीं, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सुशांत के घर शूट हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत के घर बनाया हैं. वीडियो के लोकेशन को ध्यान से देखेंगे तो पहचान जाएंगे कि ये घर सुशांत सिंह है. वहीं, रिया चक्रवर्ती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे शूट करने का क्रेडिट सिद्धार्थ पिटानी को दिया है.

https://www.instagram.com/p/B-grMgTncx7/

सुशांत सिंह राजपूत बंगाली सुंदरी रिया चक्रवर्ती को जून 2019 से ही डेट कर रहे थे. सुशांत और रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने रिलेशनशिप के बारे में हिंट किया था. उनके फैंस दोनों के रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा के लिए उत्‍साहित थे. लेकिन ऐसा होने से पहले ही सुशांत ने इस दुनिया को छोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के लिए सुशांत को ले जाने के बाद रिया अस्पताल पहुंचने वाली पहली शख्‍स थी.

Also Read: तो इस वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में नजर नहीं आई थी रिया चक्रवर्ती

रिया ने बताया कि सुशांत किसी न किसी वजह से परेशान थे, लेकिन वह इस बारे में कुछ बताते नहीं थे. वह ज्यादा परेशान होते तो कहीं अलग चले जाते या फिर अपने पुणे वाले फार्महाउस में चले जाते थे. जब वह ज्यादा डिप्रेशन में रहने लगे तो उन्होंने डॉक्टर की हेल्प लेनी शुरू कर दी. लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्होंने दवाई लेना छोड़ दिया था.

पीपिंग मून की वेबसाइट के मुताबिक, रिया ने आगे बताया कि 6 जून को सुशांत ने उन्हें घर से जाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि वह अकेला रहना चाहते हैं. रिया ने कहा कि सुशांत की सिचुएशन को देखकर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बोला. उन्होंने सोचा कि सुशांत कुछ टाइम अकेले रहेंगे तो शायद वह अच्छा फील करें. इसके बाद रिया वहां से चली गईं और 14 जून को उनको सुशांत के आत्महत्या की खबर मिली.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola