Rashmika-Vijay Wedding: क्या 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? वायरल वीडियो का दावा

Updated:
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, फोटो- इंस्टाग्राम

Rashmika- Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. उदयपुर के सिटी पैलेस से वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि दोनों 2 फरवरी 2026 को शादी करेंगे. हालांकि, अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

Rashmika- Vijay Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन फैंस हमेशा से मानते आए हैं कि इनके बीच कुछ खास है. अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शादी की खबरें तेज हो गई हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो लड़कियां दावा कर रही हैं कि वे उसी पैलेस में मौजूद हैं, जहां रश्मिका और विजय की शादी होने वाली है. वीडियो के मुताबिक यह शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित सिटी पैलेस में 2 फरवरी 2026 को होने वाली है. फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को पोस्ट किया है. वीडियो में कुछ तैयारियां भी दिखाई दे रही हैं, जिसे लोग शादी की तैयारी मान रहे हैं. दावा यह भी है कि पैलेस स्टाफ ने खुद इस शादी की पुष्टि की है. हालांकि, अब तक न तो पैलेस और न ही दोनों कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है.

प्राइवेट सगाई की खबरें आई थी सामने

इससे पहले भी खबरें आई थी कि अक्टूबर 2025 में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में विजय के घर पर बेहद निजी तरीके से सगाई कर ली थी. इस समारोह में सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे. तब भी कपल ने इस पर कोई बयान नहीं दिया था. हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब एक्ट्रेस से उनकी सगाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, सबको इसके बारे में पता है. फिलहाल शादी को लेकर सब कुछ अटकलों पर आधारित है, लेकिन उदयपुर वाला वीडियो फैंस की उम्मीदें और बढ़ा चुका है. अब सबकी नजरें रश्मिका और विजय के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल? कमाई ने चौंकाया दर्शकों को

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola