दोबारा निशाने पर रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी, बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

Updated:
विज्ञापन

रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, फोटो- इंस्टाग्राम

निर्देशक रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी नई धमकी मिली है. वायरल वॉइस नोट में स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है. पुलिस ने कहा है कि ऑडियो की जांच की जाएगी.

विज्ञापन

रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की ओर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह धमकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को लेकर दी गई है. हैरी ने ऑडियो मैसेज सोशल मीडिया पर जारी किया है. ऑडियो में हैरी कहता है कि ये मैसेज स्पेशली रणवीर और रोहित के लिए है.

विज्ञापन

बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा

इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑडियो मैसेज में बोलने वाला खुद को हैरी बॉक्सर बताता है और लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से कनेक्शन होने का दावा करता है. ऑडियो में कहा गया, “मैं हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से. यह वॉइस नोट बॉलीवुड के लोगों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह तेरे लिए और रोहित शेट्टी तेरे लिए. टाइम रहते तुम दोनों लाइन पर नहीं आए ना तुम्हारा वो हाल करेंगे के तुम्हारी 7 पीढ़ी…” आगे ऑडियो में कहा गया, “रणवीर सिंह तुझे सलाह देने का बहुत ज्यादा शौक है, एप्लीकेशन दे दो, रिपोर्ट कर दो और तूने भी कर दी.” वह आगे कहता है, “अब सुन मेरी बात, तुम्हारे नीचे जो भी काम करता है ना मैनेजर, जितने भी लोग काम करते हैं, इन सबकी डिटेल है हमारे पास. उनके घर की, कब ऑफिस जाते हैं, कब आते हैं, परिवार कहां रहता है, सबकी डिटेल है हमारे पास.”

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को दी धमकी

मैसेज में आगे कहा गया, “तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे, इनकी ऐसी तैसी करना चालू कर देंगे जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं. तब तुम्हारे अक्ल ठिकाने आएगी.” या तो तू तेरी बात पर वापस आजा या तो भाई बात से मजाक करने की सजा क्या होती है वो हम तुझे बताएंगे. आराम से बैठ के सुनना, तुम दोनों, रोहित शेट्टी और तू.”

ऑडियो मैसेज की जांच करेगी पुलिस

वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा है कि इस तरह के मामलों में असली खतरे और नकल करने वाले अपराधियों के बीच फर्क करना आसान नहीं होता. कई बार कुछ लोग सिर्फ दहशत फैलाने के लिए भी ऐसे संदेश जारी कर देते हैं. अधिकारियों के मुताबिक आज के दौर में एआई तकनीक की मदद से नकली ऑडियो क्लिप तैयार करना भी संभव है. पुलिस ने कहा की इसकी गहराई से जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ेंरणवीर सिंह की तीन वैन पर मचा शोर, ‘धुरंधर’ के क्रेडिट्स ने खोला राज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola