Mardaani 3 Worldwide collection Day 1: शिवानी शिवाजी रॉय बनकर रानी मुखर्जी ने दुनियाभर में मचाया तहलका, पहले ही दिन बटोरे इतने करोड़, देखें कलेक्शन

Updated at : 31 Jan 2026 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Mardaani 3 Worldwide collection Day 1

मर्दानी 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1

Mardaani 3 Worldwide collection Day 1: रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है. शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में एक बार फिर रानी का दमदार अंदाज देखने को मिला है.

विज्ञापन

Mardaani 3 Worldwide collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर बड़े पर्दे पर लौट आई हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत दर्ज की है. हालांकि यह मर्दानी 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन से बहुत ज्यादा नहीं है. 

Mardani 3 collection
मर्दानी 3 का कलेक्शन

दुनियाभर से फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्दानी 3 ने पहले दिन भारत में करीब 4 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने इंडिया ग्रॉस में करीब 4.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. अगर तुलना करें तो साल 2019 में आई ‘मर्दानी 2’ ने रिलीज के पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बावजूद ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का कंटेंट और रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग आने वाले दिनों में कलेक्शन को मजबूती दे सकती है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मिनवाला ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी एक बार फिर गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बनाई गई है. इस बार शिवानी शिवाजी रॉय को 93 लड़कियों के अचानक गायब होने के मामले की जांच करते हुए दिखाया गया है. कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते समाज के उस काले सच को सामने लाती है, जिससे अक्सर लोग नजरें फेर लेते हैं. मर्दानी 3 इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. पहली ‘मर्दानी’ साल 2014 में आई थी, जिसे प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था. दूसरी फिल्म ‘मर्दानी 2’ का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था. 

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 8: गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफिस में दिखा ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, आठवें दिन कमाए इतने करोड़

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण
विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola