इस बॉलीवुड एक्टर को मिला था स्कूल में डॉन का टाइटल, कभी वेटर तो कभी टैक्सी ड्राइवर का किया काम, जानें नाम

Published by :Divya Keshri
Published at :20 Aug 2024 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Randeep Hooda

Randeep Hooda

Randeep Hooda Birthday: रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के दमदार एक्टर माने जाते हैं. आज एक्टर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसी जुड़ी दिलचस्प बातें.

विज्ञापन

Randeep Hooda Birthday: बॉलीवुड कै टैलेंटेड एक्टर रणदीप हुड्डा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. रणदीप ने हर तरह के किरदार निभाए है, जिसमें उनका वर्सेटाइल अंदाज दिखा है. किक में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर हाईवे में हरियाणवी ट्रक ड्राइवर तक, हर रोल को उन्होंने काफी परफेक्शन से फिल्मी पर्दे पर उतारा है. साल 2001 में एक्टर ने फिल्म मॉनसून वेडिंग से बॉलीवुड में कदम रखा था. आज उनके बर्थडे के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं.

जानें क्यों रणदीप हुड्डा को कहते थे ‘रणदीप डॉन हुड्डा’

रणदीप हुड्डा के माता-पिता चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने. हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था. शुरूआत में एक्टर को उनके पैरेंट्स ने सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने भेजा था. उस समय एक्टर काफी शरारती थे और अपने रफ एटीट्यूड की वजह से वहां उन्हें सब ‘रणदीप डॉन हुड्डा’ के नाम से बुलाते थे. वहीं, भारत में अपनी स्कूल पढ़ाई करने के बाद वो मेलबर्न चले गए, जहां उन्होंने ग्रेजुशन किया. इस दौरान खर्च निकालने के लिए एक्टर ने कई तरह के काम किए. उन्होंने वेटर का काम किया, टैक्सी चलाया, एक चीनी रेस्तरां में काम किया.

Also Read- Randeep-Lin Reception: रणदीप-लिन के रिसेप्शन में पहुंचा बॉलीवुड, सिर पर दुपट्टा लगाए दिखी नई दुल्हन, PIC

Also Read- बॉक्स ऑफिस पर सहवाग नहीं राहुल द्रविड़ की तरह परफॉर्म कर रही है स्वातंत्र्य वीर सावरकर… जानिए क्यों ऐसा कहा रणदीप हुड्डा ने

रणदीप हुड्डा की लव लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणदीप हुड्डा ने सुष्मिता सेन को 2006 से 2008 तक डेट किया था. एक इंटरव्यू में एक्टर ने ब्रेकअप को लेकर कहा था कि ये ब्रेकअप उनकी लाइफ की सबसे अच्छी चीजों में से एक थे क्योंकि उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने इसे बहुत ज्यादा टाइम दे दिया था. इसके अलावा रणदीप का नाम नीतू चंद्रा और अदिति राव हैदरी के साथ भी जुड़ गया है. वहीं, साल 2022 में रणदीप ने लिन संग अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिसियल किया था. साल 2023 में एक्टर ने लिन लैशराम से शादी कर ली थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola