Ranbir Kapoor Rejected Films: इन हिट फिल्मों को ठुकराया रणबीर ने, जो हुई सुपरहिट, 5वीं नंबर की मूवी ने रणवीर सिंह को बनाया सुपरस्टार

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Apr 2025 9:46 AM

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Rejected Films

Ranbir Kapoor Rejected Films: रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स के लिस्ट में आता है. आज आपको हम उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया था. ये फिल्में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई और सुपरहिट हुई.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Rejected Films: बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स की लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम शामिल है. रणबीर को उनके अलग-अलग किरदारों और मजबूत अभिनय के लिए जाना जाता है. एक्टर की अपकमिंग फिल्म रामायण है, जिसमें वह भगवान राम के किरदार में दिखेंगे. वैसे तो रणबीर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, लेकिन ऐसी भी कई मूवीज है जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया और बाद में वह हिट हो गई. चलिए आपको उनके रिजेक्ट की गई फिल्मों के बारे में बताते हैं.

Zindagi Na Milegi Dobara

फिल्म जिंदगी ना मिलेगा दोबारा में अर्जुन के किरदार के लिए पहले रणबीर कपूर के बारे में सोचा गया था, लेकिन फिर ये रोल ऋतिक रोशन को मिल गया. मूवी सुपरहिट हुई और एक क्लासिक मूवी बन गई. इन दिनों जिंदगी ना मिलेगा दोबारा के सीक्वल को लेकर बात हो रही है.

2 States

चेतन भगत के नॉवेल पर बेस्ड फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में कृष मल्होत्रा ​​के किरदार के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया था. हालांकि उन्होंने इस रिजेक्ट कर दिया और उनकी जगह अर्जुन कपूर ने ले लिया. फिल्म में अर्जुन के अपोजिट आलिया भट्ट ने काम किया था और ये हिट फिल्म थी.

Dil Dhadakne Do

जोया अख्तर ने अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के लिए रणबीर कपूर से बात की, जिसमें उन्हें कबीर के किरदार मिला था. हालांकि बाद में ये रोल रणवीर सिंह को मिल गई. फिल्म में अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर थे.

Band Baaja Baaraat

‘बैंड बाजा बारात’ में बिट्टू शर्मा के किरदार के लिए रणबीर कपूर को ऑफर मिला था. रणबीर ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया और इसके बाद इस फिल्म से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया.

Gully Boy

जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए भी रणबीर कपूर को ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया. एक्टर को लगा कि ये फिल्म उस समय उनके लिए सही नहीं थी. हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद सुपरहिट हुई और इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola