Ramayana में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने पर रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमेशा ऋणी रहूंगा, रणबीर कपूर-यश के बारे में भी की बात
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Oct 2025 1:37 PM
रवि दुबे ने रामायण फिल्म पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम
Ramayana: एक्टर रवि दुबे ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाने पर बात की. साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर के समर्पण को ‘यज्ञ’ जैसा बताया और यश को एनर्जी से भरपूर बताया. जानें फिल्म से जुड़ी खास बातें.
Ramayana: टेलीविजन एक्टर रवि दुबे इन दिनों नितेश तिवारी की अपकमिंग महागाथा ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने भगवान राम के किरदार निभा रहे रणबीर कपूर के समर्पण, त्याग और को-स्टार यश के स्वभाव के बारे में खुलकर बात की. साथ ही अपने रोल पर भी बहुत कुछ कहा. आइए बताते हैं सबकुछ.
रामायण का हिस्सा बनने पर रवि दुबे ने क्या कहा?
रवि ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा कि वह इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के बेहद आभारी हैं. उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर के लिए हमेशा ऋणी रहूंगा. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि जीवन बदल देने वाला अनुभव है.”
अभिनेता ने बताया कि जहां आमतौर पर फिल्म सेट्स में अव्यवस्था देखने को मिलती है, वहीं ‘रामायण’ का शूटिंग शेड्यूल बेहद अनुशासित रहा. “एक भी शिफ्ट आगे नहीं बढ़ाई गई. हर कोई समय का पाबंद था और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चली.”
लक्ष्मण के किरदार पर रवि दुबे ने क्या कहा?
रवि ने अपनी तैयारी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि लक्ष्मण की भूमिका ने उन्हें अंदर से बदल दिया. वह कहते हैं, “मुझे उस किरदार के साथ न्याय करने के लिए खुद को बदलना पड़ा. दर्शक तुरंत समझ जाते हैं जब आप दिखावा करते हैं, इसलिए मैंने अपनी दिनचर्या पूरी तरह बदल दी. रणबीर कपूर समेत हम सभी ने ऐसा ही किया.”
रणबीर और यश के बारे में की बात
उन्होंने रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए कहा, “रणबीर का समर्पण किसी यज्ञ से कम नहीं. उनमें एक शांत और कोमल ऊर्जा है जो हर किसी को महसूस होती है। वह बेहद शालीन और गहराई से जुड़े हुए व्यक्ति हैं.”
वहीं यश के बारे में उन्होंने कहा, “दूसरी ओर, यश बहुत मिलनसार, गर्मजोशी से भरे और सच्चे इंसान हैं. दोनों एक-दूसरे से अलग हैं, लेकिन समान रूप से दयालु हैं.”
फिल्म की जरूरी डिटेल्स
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान, साईं पल्लवी सीता, और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










