Kantara Chapter 1 OTT Release: 'छावा' की ब्लॉकबस्टर कमाई तोड़ते ही ओटीटी डेब्यू को तैयार हुई ‘कंतारा चैप्टर 1’, जानें 800 करोड़ी फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Oct 2025 6:20 PM
कंतारा चैप्टर 1 ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही अब ओटीटी पर आने को तैयार है. जानें कब और किन भाषाओं में देख पाएंगे यह फिल्म.
Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड पौराणिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसे उन्होंने खुद लिखा, निर्देशित और अभिनय किया है, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म जल्द ही दर्शकों के लिए डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी.
रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म ने थिएटर में शानदार प्रदर्शन किया और वर्ल्डवाइड 812 करोड़ कमाते हुए 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड (807 करोड़) चकनाचूर किया. अब यह माइलस्टोन हासिल करने के बाद दर्शक इसे अपने घरों में बैठकर देख सकेंगे. ऐसे में अगर आपने इसे थिएटर्स में मिस किया, तो आइए बताते हैं इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स.
कब और कहां देखें कांतारा चैप्टर 1?
फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर लिखा, “BERME के रोमांचक साहसिक सफर के लिए तैयार हो जाइए! #KantaraALegendChapter1OnPrime, 31 अक्टूबर.”
ओटीटी रिलीज के साथ प्लेटफॉर्म ने फिल्म का एक खास क्लिप भी साझा किया, जिसमें ऋषभ शेट्टी का किरदार बर्मे अपने आदमियों के साथ जवाबी कार्रवाई की तैयारी करते नजर आता है.
किन भाषाओं में देख पाएंगे?
यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी. हालांकि, हिंदी वर्जन का नाम रिलीज सूची में नहीं था, जिससे फैंस ने निराशा जताई. कई यूजर्स ने पूछा कि हिंदी डब कब जारी होगी, जबकि कुछ ने थिएटर से ओटीटी पर इतनी जल्दी आने पर भी सवाल उठाए.
कांतारा चैप्टर 1 की कहानी
कांतारा चैप्टर 1 कदंब राजवंश की पृष्ठभूमि पर आधारित है और पंजुलुरी दैव, गुलिगा और चावुंडी की रहस्यमयी कथाओं को सामने लाती है. होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, 2022 की सुपरहिट कांतारा का प्रीक्वल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










