ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग पर तमतमाये 'रामायण' फेम सुनील लहरी, बोले- इस तरह की भाषा का प्रयोग...

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Jun 2023 6:59 AM

विज्ञापन

रामानंद सागर निर्देशित 'रामायण' आज भी दर्शकों को याद है. लक्ष्मण का किरदार करने वाले सुनील लहरी ने 'आदिपुरुष' के डायलॉग वाला एक पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

विज्ञापन

ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कई वजहों से खबरों में आ गई. रामायण पर आधारित फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अहम किरदार में है. फिल्म को लेकर ऐसे कई रिव्यूज आए, जिसमें इसके डायलॉग को लेकर दर्शकों का गुस्सा साफ झलक रहा है. लोग नाराजगी जता रहे है कि फिल्म में ऐसे डायलॉग कैसे हो सकते है. अब रामानंद सागर को ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इसपर बड़ी बात कह दी है.

सुनील लहरी ने शेयर किया ये पोस्ट

रामानंद सागर निर्देशित ‘रामायण’ आज भी दर्शकों को याद है. रामायण ने उस जमाने में कई रिकॉर्ड तोड़े थे. लक्ष्मण का किरदार करने वाले सुनील लहरी ने ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग वाला एक पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में फिल्म के अलग-अलग डायलॉग लिखे हुए है, जैसे- ‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की.’ इसमें रावण के भी डायलॉग लिखे हुए है.

https://www.instagram.com/p/Ctk86x5o7_h/
‘आदिपुरुष’ के डायलॉग पर तमतमाए सुनील लहरी

सुनील लहरी ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, कहते हैं फिल्म आदि पुरुष रामायण को ध्यान में रखकर बनाई गई है अगर यह सच है तो इस तरह की भाषा का प्रयोग बहुत शर्मनाक है. उनके पोस्ट पर यूजर्स भी ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुझे भी ये फ़िल्म कही से भी रामायण से सम्बंधित तो नही लग रही है पता नही क्या बनाया है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सही बात है, कतई बेशर्म हो गया है बॉलीवुड और इन लोगों ने धर्म और आस्था को मजाक बनाकर रख दिया है!! जय सियाराम. एक यूजर ने लिखा, रामानंद सागर जैसा ना कभी बनेगा ना कभी बनेगा जय श्री राम.

Also Read: ‘रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने ‘आदिपुरुष’ पर किया रिएक्ट,बोले-पिता की रामायण 85 साल तक कोई नहीं बना पाएगा
रामानंद सागर के बेटे ने इस वजह से जताई नाराजगी

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर अपनी नाराजगी जताई. हिन्दुस्तान से इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ट्रेलर और टीजर उन्होंने देखा है. उन्हें फिल्म के एक डायलॉग ‘तेल तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की’ के बारे में बताया गया, जिसे हनुमान जी ने बोला है. इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने हंसते हुए इसे टपोरी स्टाइल बताया. प्रेम ने कहा कि ओम राउत ने ‘आदिपुरुष’ के जरिए मार्वल बनाने की कोशिश की है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola