'रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने 'आदिपुरुष' पर किया रिएक्ट,बोले-पिता की रामायण 85 साल तक कोई नहीं बना पाएगा

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Jun 2023 6:58 AM

विज्ञापन

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर अपनी नाराजगी जताई. प्रेम ने आदिपुरुष में प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण की गलत व्याख्या पर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि ओम राउत ने 'आदिपुरुष' के जरिए मार्वल बनाने की कोशिश की है.

विज्ञापन

डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘रामायण’ पर आधारित इस मूवी में प्रभास को राघव, कृति को जानकी और सैफ रावण के रूप में नजर आ रहे है. फिल्म रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर कैरेक्टर्स को लेकर मीम्स बनने लगे. फिल्म के डायलॉग पर भी लोग आपत्ति जता रहे है. दूसरी तरफ दर्शकों को रामानंद सागर की ‘रामायण’ याद आ गई. इस बीच रामानंद के बेटे प्रेम सागर ने आदिपुरुष’ को लेकर बड़ी बात कह दी है. साथ ही मेकर्स की जमकर क्लास लगाई है.

प्रेम सागर ने ‘आदिपुरुष’ को लेकर जताई नाराजगी

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर अपनी नाराजगी जताई. प्रेम ने आदिपुरुष में प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण की गलत व्याख्या पर बड़ी बात कह दी. हिन्दुस्तान से इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ट्रेलर औ टीजर उन्होंने देखा है. उन्हें फिल्म के एक डायलॉग ‘तेल तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की’ के बारे में बताया गया, जिसे हनुमान जी ने बोला है. इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने हंसते हुए इसे टपोरी स्टाइल बताया. प्रेम ने कहा कि ओम राउत ने ‘आदिपुरुष’ के जरिए मार्वल बनाने की कोशिश की है. बता दें कि हनुमान जी का किरदार देवदत्त नाग ने निभाया है.

प्रेम सागर ने कह दी बड़ी बात

प्रेम सागर ने कहा कि उनके पिता रामानंद सागर ने भी रामायण बनाते वक्त क्रिएटिव फ्रीडम का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्होंने भगवान राम को समझा. कई ग्रंथों को पढ़ने के बाद उन्होंने इसमें छोटे-मोटे बदलाव किए लेकिन कभी भी तथ्यों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं की. रावण के रूप में सैफ अली खान के डार्क लुक पर उन्होंने कहा कि, रावण बहुत विद्वान और ज्ञानी व्यक्ति था और उन्हें विलेन के रूप में नहीं दिखाया जा सकता. रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर आप रावण को खूंखार खलनायक के रूप में पेश नहीं कर सकते.

Also Read: Adipurush OTT Release: ओटीटी पर कब-कहां देख सकते है प्रभास की ‘आदिपुरुष’,मेकर्स ने की इतने करोड़ की तगड़ी डील!
’85 साल तक ऐसी रामायण कोई…’

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रामायण पर वेब सीरीज या फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो प्रेम सागर ने कहा, ‘पापाजी ने कहा था, ’85 साल तक ऐसी रामायण कोई नहीं बना पाएगा.’ पापाजी को भगवान राम की कहानी सुनाने के लिए भेजा गया था. उन्होंने लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम की कहानी सुनाई और चले गए. बता दें कि 52 दिन बाद अगर आपके पास अमेजॉन का सब्सक्रिप्शन है, तो आप फ्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola